अगर आप नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो 10 अप्रैल की तारीख को ध्यान में रखें। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने टोल नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए इसे पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान का युग समाप्त हो गया है।
FASTag नहीं तो देना होगा सवा गुना टैक्स नए नियमों के अनुसार, अब हर ट्रांजेक्शन डिजिटल तरीके से ही होगा। यदि आपकी गाड़ी पर FASTag नहीं लगा है या वह काम नहीं कर रहा है, तो आपको टोल कर्मचारी को UPI के जरिए भुगतान करना होगा। हालांकि, यह सुविधा मुफ्त नहीं होगी। बिना FASTag या निष्क्रिय टैग होने पर आपको सामान्य शुल्क से 25 फीसदी अधिक राशि (सवा गुना) चुकानी होगी। यानी 100 रुपये की जगह आपको 125 रुपये देने पड़ेंगे।
तीन दिन में नहीं चुकाया टोल, तो दोगुना होगा जुर्माना सिर्फ एक्स्ट्रा चार्ज ही नहीं, बल्कि नियमों का उल्लंघन भारी पड़ सकता है। यदि किसी वाहन का टैग ब्लैकलिस्ट है और चालक UPI से भुगतान करने से इनकार करता है, तो टोल कर्मचारी आपको आगे जाने से रोक सकते हैं। ऐसे मामलों में वाहन मालिक को ई-नोटिस जारी किया जाएगा। यदि तीन दिनों के भीतर बकाये का भुगतान नहीं किया जाता, तो यह राशि बढ़कर टोल फीस की दोगुनी हो सकती है।
ID कार्ड की धौंस अब नहीं चलेगी अक्सर टोल प्लाजा पर सरकारी विभागों या अन्य सेवाओं से जुड़े लोग निजी यात्रा के दौरान भी अपना ID कार्ड दिखाकर छूट की मांग करते थे, जिससे लंबी कतारें लग जाती थीं। अब इस मनमानी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नई नियमावली के तहत, छूट किसी व्यक्ति को नहीं बल्कि केवल वाहन या उसके आधिकारिक इस्तेमाल पर ही मिलेगी। जिन्हें छूट प्राप्त है, उन्हें Exempted FASTag बनवाना अनिवार्य होगा।
सफर से पहले रखें ये तैयारियां किसी भी तरह के जुर्माने से बचने के लिए 10 अप्रैल से पहले अपने वाहन पर FASTag लगवाएं और उसे एक्टिवेट करवाएं। साथ ही, घर से निकलने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके टैग में पर्याप्त बैलेंस है और उसकी KYC पूरी तरह अपडेट है।
राजमार्गयात्रा ऐप से मिलेगी राहत सुविधा के लिए सरकार ने राजमार्गयात्रा ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए आप आसानी से FASTag रिचार्ज कर सकते हैं और एनुअल पास भी रिन्यू कर सकते हैं। यह ऐप हाईवे से जुड़ी हर समस्या और सपोर्ट के लिए एक वन-स्टॉप समाधान है, जिसे आप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं।
FASTag recharge is now easier with the Rajmargyatra app. Renew your FASTag Annual Pass in just a tap on the mobile app and enjoy hassle-free travel on National Highways.
— MORTHINDIA (@MORTHIndia) April 7, 2026
Download the app, a one-stop solution for all your highway queries and support, today!
Android:… pic.twitter.com/2hRG5wipkh
अल्लू अर्जुन की 800 करोड़ की फिल्म राका का धमाका, सामने आया रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर
अल्लू अर्जुन की नई फिल्म राका का धमाकेदार ऐलान, पोस्टर देख फैंस बोले- 2000 करोड़ पक्के!
FSSAI का विवाद : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर एफआईआर क्यों हुई?
बिहार स्वास्थ्य विभाग को मिला 4954 बूस्टर डोज , नीतीश कुमार ने एएनएम को सौंपी जिम्मेदारी
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी: जब मेरठ के कमिश्नर की बोलती हो गई बंद, जानें कौन हैं IAS हृषिकेश भास्कर
RR की आतिशी जीत: मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल पर किया कब्ज़ा
Ghost Murmur: अमेरिका की वह गुप्त तकनीक जिसने ईरान में फंसे पायलट को मौत के मुंह से निकाला
15 साल की उम्र, बुमराह का खौफ और पहली ही गेंद पर छक्का: वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका
घोस्ट मर्मर: CIA का वह सीक्रेट AI टूल, जिसने ईरान के पहाड़ों में छिपे पायलट को ढूंढ निकाला
समय रैना की धमाकेदार वापसी: शक्तिमान को आईना दिखाया, बी प्राक से पूछा- तुझे बुलाया किसने?