समय रैना की धमाकेदार वापसी: शक्तिमान को आईना दिखाया, बी प्राक से पूछा- तुझे बुलाया किसने?
News Image

जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने विवादों की धूल झाड़ते हुए अपने नए स्पेशल समय रैना-स्टिल अलाइव के साथ जोरदार वापसी की है। अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस वीडियो में समय ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के दौरान उन पर निशाना साधने वाले हर बड़े नाम को करारा जवाब दिया है।

सब आ गए थे हमें खाने

कॉमेडियन ने सुनील पाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उस समय हर कोई उन्हें नीचा दिखाने में लगा था। समय ने खुलासा किया कि सुनील पाल उन्हें कपिल शर्मा से सीखने की नसीहत दे रहे थे, जबकि कपिल खुद उनके शो के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें शो की टाइमिंग के लिए मैसेज कर रहे थे।

शक्तिमान पर साधा निशाना

मुकेश खन्ना की आलोचना पर समय ने तंज कसते हुए कहा, शक्तिमान आ गया था यार! वह कह रहे थे कि ऐसे कंटेंट का बच्चों पर असर पड़ेगा। अरे भाई, उस समय तो हर महीने खबरें आती थीं कि शक्तिमान देखकर कोई बच्चा कूद गया। तुमने तो सच में बच्चे मरवाए हैं, तुम क्या ज्ञान दे रहे हो?

बी प्राक से अनबन पर बोले

सिंगर बी प्राक द्वारा शो के खिलाफ बोलने पर समय हैरान दिखे। उन्होंने स्पष्ट पूछा, बी प्राक बीच में क्यों आए? मुझे उनके गाने पसंद थे, लेकिन जैसे ही विवाद शुरू हुआ, उन्होंने शो पर कमेंट कर दिया कि मैं अब कभी पॉडकास्ट पर नहीं आऊंगा। भाई, तुझे बुलाया किसने था?

रणवीर अल्लाहबादिया पर कसा तंज

रणवीर अल्लाहबादिया के साथ हुए विवाद पर समय ने कहा कि उन्होंने एडिट के दौरान 99% आपत्तिजनक कंटेंट हटा दिया था। उन्होंने मजाक में रणवीर को द मंक हू सोल्ड माई फेरारी कहते हुए उन पर निशाना साधा। साथ ही यह भी कहा कि इस पूरे बवाल में कश्मीरी होने के नाते उन्हें क्रॉस फायर झेलना पड़ा, जिसने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था।

इंडियाज गॉट लेटेंट 2 का ऐलान

विवादों के बावजूद समय रैना ने अपने सबसे चर्चित शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस शो को जारी रखेंगे क्योंकि उन्हें इसे करने में मजा आता है और वे इसे और भी अधिक वाइल्ड बनाने के इरादे में हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चुनावी रण में भाजपा की छठी लिस्ट जारी, TMC ने चुनाव आयोग पर लगाया अपमान का आरोप

Story 1

ईरान की बहादुरी के आगे झुके अमेरिका-इजरायल: लखनऊ के मौलानाओं ने बताया इसे बड़ी जीत

Story 1

मिडिल ईस्ट में सीजफायर का ऐलान: ट्रंप की मध्यस्थता के बाद थमी जंग, लेकिन इजरायल की चाल से बढ़ी बेचैनी

Story 1

बिहार स्वास्थ्य विभाग को मिला 4954 बूस्टर डोज , नीतीश कुमार ने एएनएम को सौंपी जिम्मेदारी

Story 1

घर के शेर, बाहर ढेर! मुंबई इंडियंस के लिए अवे मैच बने सिरदर्द, राजस्थान ने 27 रनों से रौंदा

Story 1

कांग्रेस की अजातशत्रु और दिग्गज नेता मोहसिना किदवई का 94 की उम्र में निधन

Story 1

मोटोरोला का दमदार Stylus फोन हुआ लॉन्च: 50MP कैमरा और AI फीचर्स से है लैस

Story 1

सावधान: दिल्ली-NCR और UP में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, 3 दिन के लिए मौसम विभाग की सख्त चेतावनी

Story 1

अपने बेटे को क्यों नहीं कर पाए पैरों पर खड़ा? , मंच पर अमिताभ बच्चन को लेकर समय रैना का विवादित कटाक्ष

Story 1

बेटी ने की स्कूल न जाने की जिद, पिता के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया धमाल!