अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक महत्वपूर्ण पोस्ट करते हुए दुनिया को बड़ी राहत की खबर दी है। ट्रंप ने इसे विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन करार दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि ईरान के साथ दो सप्ताह का सीजफायर लागू हो गया है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर लगा प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।
होर्मुज में अमेरिकी मौजूदगी का क्या होगा मकसद? ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका अब होर्मुज में अपने जहाजों की तैनाती सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को सुचारू बनाने में मदद करेगा। हम वहां मौजूद रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। ट्रंप के अनुसार, इस कदम से न केवल शांति बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों से काफी लाभ भी होगा।
ईरान को पुनर्निर्माण की अनुमति सीजफायर पर अपनी टिप्पणी में ट्रंप ने कहा कि अब ईरान अपने देश में पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। उन्होंने इस समझौते को मध्य पूर्व के स्वर्ण युग की शुरुआत बताया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान होर्मुज को नहीं खोलता है, तो उसकी पूरी सभ्यता को नष्ट कर दिया जाएगा।
युद्ध के विनाशकारी निशान इस संघर्ष ने मध्य पूर्व में भारी तबाही मचाई है। युद्ध के दौरान ईरान में 1900 से अधिक और लेबनान में 1500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं, जबकि 11 इजराइली सैनिकों ने भी अपनी जान गंवाई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा खार्ग द्वीप (ईरान का तेल केंद्र) पर हमले के बाद से वैश्विक बाजार में ईंधन और भोजन की कीमतें आसमान छू रही थीं।
क्या सब कुछ सामान्य है? हालांकि ट्रंप ने शांति का ऐलान कर दिया है, लेकिन ईरान की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सीजफायर की घोषणा के बाद ईरान के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए हैं। उग्र प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के झंडे जलाए और मुर्दाबाद के नारे लगाए, जो संकेत देता है कि वहां का जनमानस इस समझौते को लेकर काफी गुस्से में है।
पाकिस्तान की कूटनीतिक चाल इस बीच, पाकिस्तान ने इस मौके को भुनाने की कोशिश की है। सीजफायर की घोषणा के तुरंत बाद पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के शीर्ष नेतृत्व को अपने यहाँ आने का न्योता भेजा है। पाक सरकार इस मध्यस्थता के जरिए क्षेत्र में अपना प्रभाव फिर से स्थापित करने की रणनीति बना रही है।
US President Donald Trump posts on Truth Social.
— ANI (@ANI) April 8, 2026
A big day for World Peace! Iran wants it to happen, they’ve had enough! Likewise, so has everyone else! The United States of America will be helping with the traffic buildup in the Strait of Hormuz. There will be lots of… pic.twitter.com/5BS1RFg8AO
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अलर्ट: दूतावास ने जारी की देश खाली करने की एडवाइजरी
अरे बैठ जा, मैं पेल दूंगा : अक्षय कुमार का राजपाल यादव के साथ बर्ताव देख भड़के लोग, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
क्लासरूम में बदतमीजी की हदें पार: छात्र ने टीचर के पेट में जड़ा जोरदार मुक्का, वीडियो वायरल
घर के शेर, बाहर ढेर! मुंबई इंडियंस के लिए अवे मैच बने सिरदर्द, राजस्थान ने 27 रनों से रौंदा
सिकंदर और मंगोल न मिटा सके, तो एक सनकी क्या करेगा : ईरान की सीधी चुनौती, अमेरिका से बातचीत के सभी रास्ते बंद
माटुंगा कारशेड में धू-धू कर जला नया रेलवे कोच, वेल्डिंग की एक चिंगारी बनी तबाही का कारण?
यशस्वी जायसवाल का जलवा: तूफानी पारी खेलकर छीनी ऑरेंज कैप, समीर रिजवी को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो वायरल: बुमराह को छक्का जड़कर खुद आउट होने पर फूट-फूटकर रोने लगे युवा सितारा
#DNA: ट्रंप की अंतिम चेतावनी और ईरान के खात्मे का काउंटडाउन: क्या 4 घंटे बाद मिट जाएगा एक पूरा शासन?
गुवाहाटी में यशस्वी का तूफान: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से रौंदा