तेहरान से तबाही की हुंकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को मिटाने की धमकी दी है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि अगर ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को नहीं खोला, तो आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म कर दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि वह ऐसा नहीं चाहते, लेकिन शायद अब तबाही होकर रहेगी।
इतिहास का हवाला देकर ईरान का पलटवार ईरान ने ट्रंप की धमकी का बेहद आक्रामक जवाब दिया है। तुर्की स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा, सिकंदर ने इसे जलाया और मंगोलों ने इसे तबाह किया। इतिहास ने कई बार हमारी परीक्षा ली, लेकिन ईरान आज भी वहीं खड़ा है। ईरान ने ट्रंप को सीधे तौर पर सनकी करार देते हुए कहा कि जिस सभ्यता को वक्त नहीं मिटा पाया, उसे एक व्यक्ति की धमकियां खत्म नहीं कर पाएंगी।
संवाद के सभी पुल तोड़े ट्रंप के तेवरों के बाद तेहरान ने अमेरिका के साथ होने वाली सभी अप्रत्यक्ष बातचीत और बैकचैनल डिप्लोमेसी खत्म कर दी है। ईरानी सूत्रों का कहना है कि अब संदेशों का कोई आदान-प्रदान नहीं होगा। ईरान अब केवल खोखले वादों पर भरोसा नहीं करेगा और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए केवल युद्धविराम नहीं, बल्कि युद्ध के पूर्ण अंत की ठोस गारंटी चाहता है।
डेडलाइन और विनाश का खतरा ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार मंगलवार आधी रात तक का समय दिया है। चेतावनी दी गई है कि अगर ईरान नहीं माना, तो अमेरिकी सेना ईरान के हर पुल और पावर प्लांट को मलबे में बदल देगी। अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, नागरिक ठिकानों पर हमला करना युद्ध अपराध है, लेकिन स्थिति गंभीर बनी हुई है।
खर्ग द्वीप पर हमले शुरू? तनाव के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसके महत्वपूर्ण तेल टर्मिनल खर्ग द्वीप पर हमले शुरू हो चुके हैं। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी और इजरायली लड़ाकू विमान लगातार बमबारी कर रहे हैं। पूरी दुनिया की नजरें अब उस डेडलाइन पर टिकी हैं, जो एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध और महाविनाश का संकेत दे रही है।
Alexander burned it. The Mongols ravaged it. History tested it.#Iran is still here. A psychopath’s threats won’t end what time couldn’t. pic.twitter.com/Okp1dJSByo
— Iran Embassy in Türkiye (@Iran_in_Turkiye) April 7, 2026
ईरान की वो 10 शर्तें, जिनके आगे झुका अमेरिका! क्या सीज़फ़ायर से टलेगा विनाश?
ईरान-अमेरिका युद्धविराम: भारत ने किया स्वागत, पश्चिम एशिया में स्थायी शांति की उम्मीद
नंदी और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का कनेक्शन: क्या उन्नाव जमीन आवंटन में छुपा है कोई बड़ा राज?
महाराष्ट्र में मौसम: मुंबई में उमस का सितम, विदर्भ में बारिश की आहट
महासमुंद मॉडल: फॉग मशीन और अफसर की मुस्तैदी से जंगल की आग पर लगा लगाम
अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर: तेहरान की सड़कों पर जश्न, लेकिन बारूदी सुरंगों पर टिका समझौता
ट्रंप का ईरान को ऑफर : सीजफायर के साथ मिडिल ईस्ट में स्वर्ण युग का किया वादा
ईरान-अमेरिका का युद्ध विराम और चीन की नई चाल: क्या ताइवान पर मंडरा रहा है खतरे का साया?
नफरत और हिंसा की हार: प्रियंका गांधी ने ईरान के नागरिकों के जज्बे को किया सलाम
सभ्यता खत्म करने की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार, ट्रंप को दिखाया घुटनों पर बैठा चित्र