अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिनों के सीजफायर का ऐलान हो चुका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अपनी बड़ी कूटनीतिक जीत बताते हुए कहा है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने के लिए सहमत हो गया है। हालांकि, जमीन पर तनाव अभी भी बरकरार है।
ट्रंप की धमकी और ईरान का जवाब सीजफायर से पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था, आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। इस तीखी धमकी के जवाब में भारत में ईरान के दूतावास ने एक प्रतीकात्मक तस्वीर साझा की है।
तस्वीर में ईरान के राजा घोड़े पर सवार हैं और हाथ में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रंप को घुटनों के बल बैठा दिखाया गया है। इसके साथ कैप्शन दिया गया है, ईरान की सभ्यता के आगे झुक जाओ।
ट्रंप का निशाना: 47 साल का तांडव खत्म धमकी देते हुए ट्रंप ने कहा था कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और अब वहां पहले से कहीं अधिक स्मार्ट लोग हैं। उन्होंने इसे इतिहास का महत्वपूर्ण मोड़ बताते हुए कहा कि 47 साल से जारी भ्रष्टाचार और मौत का तांडव अब खत्म हो जाएगा। ट्रंप के अनुसार, यह फैसला आज रात ही हो जाना था।
जीत के दावों पर छिड़ी जंग सीजफायर के बाद दोनों देश अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि उन्होंने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए मजबूर किया है। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने उनकी 10 सूत्रीय शर्तों को व्यवहार्य (workable) मान लिया है, जो उनकी बड़ी कूटनीतिक विजय है।
ईरान की 10 मांगें क्या हैं? ईरान ने सोशल मीडिया पर उन शर्तों को साझा किया है, जिनके आधार पर यह संघर्ष विराम हुआ है:
लेखक: ऋषि कांत
Bow down to the Iranian civilization pic.twitter.com/7d9eRkVE9n
— Iran in India (@Iran_in_India) April 8, 2026
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार का बड़ा यूटर्न: बोले- अब यहीं रहूंगा, बिहार का काम छोड़ दिया
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
WhatsApp की प्राइवेसी पर बड़ा संकट: एलन मस्क और टेलीग्राम CEO ने लगाए गंभीर आरोप
शादी के मंडप में लैपटॉप: क्या कॉर्पोरेट गुलामी की हदें पार हो रही हैं?
रिलीज से पहले बड़ा झटका: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ऑनलाइन लीक
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम
गुमला सदर अस्पताल में खून का अकाल : डोनर तैयार, पर ब्लड बैंक में ताले
युद्धविराम की उम्मीदें खत्म: नेतन्याहू का ऐलान- लेबनान में जारी रहेगा हिजबुल्लाह पर प्रहार
राका (Raaka): अल्लू अर्जुन और दीपिका की फीस में इतना बड़ा अंतर क्यों? जानें पूरी सच्चाई
होर्मुज जलमार्ग पर तनाव: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, युद्धविराम पर मंडराया संकट