नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने से पहले नीतीश कुमार के तेवर काफी बदले हुए नजर आए।
अब दिल्ली ही मेरा ठिकाना मीडिया से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा, कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा। मैंने बहुत समय तक बिहार में काम किया है। अब मैंने तय कर लिया है कि यहीं रहूंगा और वहां (बिहार) का काम छोड़ दूंगा। मुख्यमंत्री के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
3-4 दिन में बिहार को मिलेगा नया नेतृत्व? बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेत देते हुए नीतीश ने कहा, वहां का छोड़ के यहां आ गया हूं। नए लोगों को जिम्मेदारी सौंप देंगे। तीन-चार दिन में बिहार नया हो जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि वे पहले केंद्र में मंत्री और सांसद रह चुके हैं, और अब एक बार फिर अपनी पुरानी डगर पर वापस लौट आए हैं।
निशांत कुमार की एंट्री पर चुप्पी जब पत्रकारों ने नीतीश कुमार से उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री और उनके उत्तराधिकारी बनने की अटकलों पर सवाल पूछा, तो मुख्यमंत्री ने सीधा जवाब देने के बजाय टाल दिया। उन्होंने कहा कि उनके बारे में पार्टी के अन्य नेता ही जानकारी देंगे। गौरतलब है कि निशांत कुमार के जदयू में आने के बाद से ही कयास लग रहे हैं कि वही पार्टी का अगला चेहरा हो सकते हैं।
सियासी विरोधाभास: संजय झा के दावे से अलग बयान नीतीश कुमार का यह बयान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के हालिया दावों से बिल्कुल उलट है। संजय झा ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार सत्र के दौरान दिल्ली में रहेंगे और बाकी समय पटना में रहकर एनडीए सरकार को मार्गदर्शन देते रहेंगे। वहीं, नीतीश का अब यहीं रहूंगा वाला बयान उनके और पार्टी के बीच के तालमेल पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
क्या है इसके पीछे का गणित? नीतीश कुमार के इस यूटर्न को बिहार की सक्रिय राजनीति से उनके संन्यास या केंद्र में किसी बड़ी भूमिका की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री का यह बयान कि वहां का काम छोड़ दिया है , बिहार में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की ओर स्पष्ट इशारा है। अब सबकी निगाहें अगले कुछ दिनों पर टिकी हैं कि बिहार का नया चेहरा कौन होगा।
*राज्यसभा सांसद बनने और MLC पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार कैमरे पर क्या बोले नीतीश कुमार?https://t.co/oSVbLCZwsm@Jduonline @NitishKumar @news4nations#NitishKumar #BiharPolitics #BiharNews #BJP #NDA #JDU pic.twitter.com/vZQJKUmjts
— Dhiraj Singh (@dhirajvoice) April 9, 2026
9 साल का इंतज़ार खत्म: 69 मैचों के बाद वॉशिंगटन सुंदर ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक
हार के बाद फफक पड़े किलर मिलर , कप्तान अक्षर पटेल ने ऐसे संभाला ड्रेसिंग रूम
हार का गम: जीत के करीब आकर चूके मिलर, आंखों में आंसू देख कोच ने लगाया गले
विराट कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम, रिपोर्टर को दिया करारा जवाब
IPL 2026: श्रेयस अय्यर की बहन को मिली जान से मारने की धमकी, विवाद के बाद उठाया बड़ा कदम
IPL: गुजरात-दिल्ली मैच में फिक्सिंग का साया? आखिरी 2 गेंदों ने खड़े किए बड़े सवाल
‘आपको नहीं पता मैंने बहुत मैच जिताए हैं...’, कोहली से तुलना पर भड़के बाबर आजम का VIDEO वायरल
डिग्री नहीं, जुनून काम आया: 20 साल के अनुभवहीन लड़के को CEO ने बनाया कंपनी का टॉप इंजीनियर
सहारनपुर: पंचायत में तालिबानी फरमान, किशोरी को भगाने के आरोप में बाप-बेटे का मुंडवाया सिर
बिहार में दरिंदगी की हदें पार: सरेआम सिर काटकर सड़क पर घुमाया, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा