आंध्र प्रदेश के NTR जिले के वीरवल्ली गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के भीतर 10वीं कक्षा के छात्र ने अपने ही शिक्षक पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़के हुए हैं।
मामूली बहस ने लिया हिंसक रूप जानकारी के मुताबिक, स्कूल में एक छात्र और शिक्षक के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छात्र ने अपना आपा खो दिया। आरोप है कि बहस के दौरान शिक्षक ने छात्र को अपशब्द कहे थे, जिससे वह बुरी तरह नाराज हो गया।
दर्द से तड़प उठे शिक्षक वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र अचानक आगे आता है और गेट पर खड़े अधेड़ उम्र के शिक्षक के पेट में पूरी ताकत से मुक्का मार देता है। हमला इतना जोरदार था कि शिक्षक दर्द से कराहते हुए नजर आए। वहां मौजूद अन्य छात्र और एक महिला टीचर ने बीच-बचाव कर छात्र को वहां से हटाया।
यूजर्स की मांग: शिक्षकों को वापस दो छड़ी यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, इन शिक्षकों को इनकी छड़ी वापस लौटा दो, फिर ये बच्चे खुद-ब-खुद सुधर जाएंगे। वहीं अन्य लोगों ने छात्र के व्यवहार को पूरी तरह अस्वीकार्य और अनुशासनहीनता की पराकाष्ठा बताया है। फिलहाल, इस घटना के बाद से स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
गुस्से में छात्र ने शिक्षक के पेट में मारा मु्क्का pic.twitter.com/zTR2FYt4SL
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) April 7, 2026
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच मेलानिया ट्रंप का बड़ा कदम, जेफरी एपस्टीन विवाद पर तोड़ी चुप्पी
IPL 2026: इन 5 युवा खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, कोई 15 साल का तो कोई है रफ्तार का सौदागर
जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका: मुकुल चौधरी को गले लगाकर माथे पर चूमा, वीडियो वायरल
नासिक की IT कंपनी में खौफ का खेल: हिंदू कर्मचारियों को जबरन खिलाया बीफ, धर्मांतरण का दबाव और यौन शोषण
अंतरिक्ष की ओर भारत की बड़ी छलांग: गगनयान का दूसरा एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, सुरक्षित वापसी की राह हुई आसान
अब गैस एजेंसी के चक्कर खत्म: घर बैठे मिनटों में ऐसे बुक करें HP गैस सिलेंडर
आईपीएल 2026: रहाणे का अतरंगी छक्का, हवा में उड़ा बल्ला और सीमा रेखा पार गई गेंद!
यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा के परिवार पर जानलेवा हमला: बीच सड़क पर हथियारों से तोड़ी कार, दहशत में परिवार
बंगाल चुनाव: मछली बनी सियासी हथियार , ममता और मोदी आमने-सामने
आईपीएल में मुकुल का महा-विस्फोट: हार के जबड़े से जीत छीनकर पिता का सपना किया पूरा