आंध्र प्रदेश को आखिरकार अपनी स्थायी राजधानी मिल गई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि अमरावती राज्य की राजधानी होगी। इस फैसले के साथ ही राज्य में लंबे समय से चल रहे राजधानी संबंधी विवाद का अंत हो गया है।
संसद से मिली कानूनी मुहर हाल ही में संसद के बजट सत्र के दौरान आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2026 दोनों सदनों में बहुमत से पारित किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है, जिसके बाद इसे भारत के राजपत्र (Gazette of India) में प्रकाशित कर दिया गया है।
पीएम मोदी और राष्ट्रपति का आभार मुख्यमंत्री नायडू ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और समर्थन के बिना यह सपना साकार करना कठिन था। नायडू ने सभी सांसदों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस विधेयक का समर्थन किया।
किसानों के संघर्ष की जीत मुख्यमंत्री ने इसे अमरावती के उन किसानों की जीत बताया है, जिन्होंने अपनी जमीन और विश्वास राजधानी के लिए समर्पित किया था। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, यह आंध्र प्रदेश की मेरी जनता, विशेषकर अमरावती के मेरे किसानों की जीत है।
पवन कल्याण ने इसे बताया ऐतिहासिक क्षण उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने भी इस घटना को इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल का दिन राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अमरावती का विकास अब नई गति के साथ आगे बढ़ेगा और यह आंध्र प्रदेश के लोगों की चिर-प्रतीक्षित आकांक्षा का प्रतीक बनी रहेगी।
The capital of Andhra Pradesh is Amaravati.
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) April 7, 2026
#APThanksIndia#APThanksModiJi #HistoricAmaravatiResolution pic.twitter.com/W4TocOw8nQ
अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, सीएम नायडू ने किया ऐलान
बस्तर 2.0: नक्सलवाद के साये से निकलकर विकास का मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़
असम चुनाव: खरगे का हिमंता पर सीधा हमला, पूछा- भ्रष्ट मुख्यमंत्री की जांच क्यों नहीं?
राजपाल यादव का अपमान देख भड़के सलमान खान, कहा- डॉलर गिरे या बढ़े, काम मिलता रहेगा
मणिपुर फिर दहला: बम हमले में दो मासूमों की मौत के बाद भड़की हिंसा, इंटरनेट सेवा बंद
गंगा की लहरों पर उतरा विमान: ऋषिकेश में सी-प्लेन का सफल ट्रायल, बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर
पटना में गैस का बवाल : बुकिंग के बाद 10 दिन का इंतजार, सरकार सख्त
राजपाल यादव के अपमान पर भड़के सलमान खान, कहा- दिल से काम करो, डॉलर का क्या है
कर्ज मांगा तो बिफरा पाकिस्तान: UAE को बताया गरीब , अखंड भारत का दिखाया डर
मिनी कूपर का कहर: गोवा में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ली युवती की जान, बिजनेसमैन के बेटे पर उठे सवाल