बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों एक अवॉर्ड शो में हुए अपने अपमान के कारण चर्चा में हैं। शो के दौरान होस्ट ने राजपाल यादव का मजाक उड़ाया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। अब इस पूरे विवाद में भाईजान सलमान खान ने एंट्री ली है और राजपाल के समर्थन में एक बड़ा संदेश दिया है।
अवॉर्ड शो के दौरान होस्ट और राजपाल यादव के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें होस्ट ने राजपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा था, डॉलर-रुपया कितना भी गिर रहा हो, आपको देने उतने ही रुपये पड़ेंगे जितने उधार हैं।
इस अपमानजनक टिप्पणी पर राजपाल यादव ने शालीनता से जवाब देते हुए कहा, मसला तो सुन लो एक बार, कितने भी लौटाने पड़े मैं तो मसला सुनाने बैठा हूं। इस घटना के बाद वहां मौजूद अन्य कलाकार भी स्तब्ध रह गए थे।
राजपाल यादव के समर्थन में उतरते हुए सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट लिखा। सलमान ने लिखा, राजपाल भाई, आप 30 साल से काम कर रहे हैं और हम सबने आपको बार-बार इसलिए चुना क्योंकि आप अपना काम बेहतर जानते हैं।
उन्होंने आगे कहा, आपको काम की कोई कमी नहीं होगी और इसी डॉलर रेट पर आपको काम मिलता रहेगा, यही हकीकत है। कभी-कभी प्रवाह में कुछ बातें निकल जाती हैं। डॉलर ऊपर जाए या नीचे, क्या फर्क पड़ता है, कमाना और देना तो भारत में ही है।
सलमान खान और राजपाल यादव के बीच पुराना और गहरा रिश्ता है। जब राजपाल यादव कानूनी मुश्किलों में घिरे थे, तब भी सलमान खान ने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। सलमान का यह ट्वीट केवल एक समर्थन नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के एक वरिष्ठ कलाकार के प्रति सम्मान भी है।
सलमान खान के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि सही मुद्दे पर आवाज उठाना बहुत जरूरी है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम पर राजपाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर होस्ट की खूब क्लास लगाई जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर से इस बात पर बहस छेड़ दी है कि क्या शो के दौरान मनोरंजन के नाम पर किसी कलाकार का अपमान करना जायज है?
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव
मध्य-पूर्व में महायुद्ध: कुवैत में 15 अमेरिकी सैनिक घायल, सऊदी पर ताबड़तोड़ मिसाइलें
रहने दो आलिया, आपसे नहीं हो पाएगा : पहली बार होस्टिंग कर बुरी तरह फंसीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, विपक्ष की बड़ी कोशिश नाकाम
आसमान से सड़क पर विमान : हाईवे पर चलती कारों के बीच इमरजेंसी लैंडिंग का खौफनाक मंजर
अमरावती का उदय: एक स्मार्ट कैपिटल के रूप में फिर से संवर रहा आंध्र प्रदेश का भविष्य
पंजाब की सियासत में सिद्धू कार्ड: नवजोत कौर ने बनाई नई पार्टी, क्या BJP के साथ होगा गठबंधन?
रोंगटे खड़े कर देगा यह खौफनाक हादसा: बारिश में बेकाबू हुई कार, ट्रक से टकराकर गिरी गहरी खाई में
मैदान पर स्टीव स्मिथ का अहंकार टूटा! साहिबजादा फरहान ने लिया बाबर आजम का बदला?
सिद्धू परिवार का बड़ा दांव: नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी , खत्म की सियासी अटकलें