बॉलीवुड की मसालेदार अदाकार आलिया भट्ट अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में मुंबई में आयोजित चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में उनकी होस्टिंग नेटिजन्स के निशाने पर आ गई है। पहली बार होस्ट की भूमिका में नजर आईं आलिया का अंदाज दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
जोक्स ने किया बेड़ा गर्क इस इवेंट में आलिया भट्ट के साथ मशहूर कॉमेडियन जाकिर खान और सुनील ग्रोवर भी थे। आलिया ने अपनी ओर से दर्शकों को हंसाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनके जोक्स का लैंडिंग बेहद खराब रहा। स्टेज पर आलिया नर्वस दिखीं और लगातार फंबल करती रहीं, जिससे पूरी महफिल में सन्नाटा पसरा रहा।
सोशल मीडिया पर क्रिंज का तड़का एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स ने आलिया की क्लास लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, रहने दो आलिया, आपसे नहीं हो पाएगा, बहुत ही क्रिंज है। वहीं, दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, आलिया, ये इतना शर्मनाक है कि मुझे खुद शर्म आ रही है। कौन लिखता है इतने घटिया जोक? कई लोगों ने उनकी नर्वसनेस की तुलना धुरंधर फिल्म की सफलता से करते हुए उन्हें एवरेज एक्ट्रेस तक करार दे दिया।
जाकिर खान का शो में रहा दबदबा इसी दौरान स्टेज पर सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल एक अवॉर्ड देने आए थे। गोल्डी बहल ने आलिया की तारीफ की लेकिन जाकिर खान को निशाना बनाते हुए कहा कि आप और बेहतर कर सकते थे । इस पर जाकिर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया, गरीब आदमी अच्छी जगह आ गया है, तो बर्दाश्त नहीं हो रहा है। जाकिर के इस हाजिरजवाबी पर ऑडिटोरियम ठहाकों से गूंज उठा, जो आलिया के फीके प्रदर्शन के उलट था।
धुरंधर का जलवा, फिर भी चूक गई सबसे बड़ा खिताब अवॉर्ड्स की बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का इस इवेंट में दबदबा रहा। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्शन समेत 16 कैटेगरी में जीत हासिल की। हालांकि, इतनी सफलता के बावजूद धुरंधर बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी, जो होमबाउंड के खाते में गया। खैर, जहां फिल्म ने अवॉर्ड्स जीते, वहीं होस्ट के तौर पर आलिया भट्ट का अनुभव किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
Okay. Till date I had a doubt. Now I m sure. Dhurandhar has really broken down many mentally. 😢😂😂 pic.twitter.com/19IECnaH1j
— BhikuMhatre (@MumbaichaDon) April 6, 2026
फ्लोरिडा में रैपर ऑफसेट पर हमला, कैसीनो के बाहर चली गोली; अस्पताल में भर्ती
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: झमाझम बारिश के साथ येलो अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधान
मथुरा: मंदिर के पुजारी पर नाबालिग से रेप का आरोप, सड़क पर चीखती रही पीड़िता, वायरल हुआ वीडियो
IPL 2026: पूर्व चैंपियन टीमों का बुरा दौर, जीत के लिए तरस रही CSK, KKR और GT
बिहार में मौसम का खतरनाक मोड़: 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 12 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
पटना में गैस का बवाल : बुकिंग के बाद 10 दिन का इंतजार, सरकार सख्त
सम्राट चौधरी के साथ भावी सरकार ? NSE चीफ के ट्वीट ने बिहार की राजनीति में बढ़ाई हलचल
मणिपुर दहला: बम धमाके में दो मासूमों की मौत, भड़की हिंसा और CRPF कैंप पर हमला
बंगाल पर नजर डाली तो पाकिस्तान के होंगे कई टुकड़े , राजनाथ सिंह का ख्वाजा आसिफ को करारा जवाब
मैं ट्रॉमा में था और मन में बुरे विचार आते थे... मां की मौत के बाद मोहसिन खान ने बयां किया अपना सबसे बड़ा दर्द