मणिपुर एक बार फिर भीषण हिंसा की आग में झुलस गया है। बिष्णुपुर जिले के मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाके में उग्रवादियों द्वारा एक घर में बम फेंके जाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई है। इस बर्बर हमले में दो मासूम बच्चों (एक साल और छह माह) की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल है।
हिंसा और मची तबाही घटना के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित भीड़ ने पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ऑयल टैंकरों में आग लगा दी और मोइरांग पुलिस स्टेशन के बाहर टायर जलाकर जमकर तोड़फोड़ की। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया और भीड़ ने बिष्णुपुर-चुराचांदपुर सीमा के पास स्थित CRPF कैंप पर धावा बोल दिया।
CRPF कैंप में आगजनी, 19 लोग घायल भीड़ ने CRPF कैंप के आवासीय क्वार्टरों और प्रशासनिक संरचनाओं को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। कैंप के शस्त्रागार (weapon armory) को बचाने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस झड़प में करीब 19 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति की मौत की भी सूचना है।
इंटरनेट बंद, भारी सुरक्षा बल तैनात मणिपुर सरकार ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, काकचिंग, बिष्णुपुर और थौबल जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।
मुख्यमंत्री ने की दोषियों पर कार्रवाई की बात मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल मां से मुलाकात की। उन्होंने इस हमले को बर्बरता करार देते हुए कहा कि राज्य में शांति को पटरी से उतारने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तनाव का केंद्र बना मोइरांग मोइरांग का ट्रोंगलाओबी इलाका चुराचांदपुर पहाड़ी के बेहद करीब है, जो पिछले दो वर्षों से मैतेई और कुकी समूहों के बीच जातीय संघर्ष का गवाह रहा है। इलाके से एक और विस्फोटक डिवाइस भी बरामद हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। स्थानीय विधायक शांति सिंह ने इस घटना को आतंकवाद करार देते हुए कड़ी निंदा की है।
Crpf camp Tronglaobi burned down by mob.
— Mapping Conflicts NorthEast (@MappingNEast) April 7, 2026
Large sections of the CRPF camp have been burned down by the advancing mob. Visuals indicate extensive damage to residential quarters and administrative structures within the perimeter.
Facing a direct threat to the weapon armories, which… https://t.co/2EzgxQ3JRA pic.twitter.com/TBSIB5nZQC
इस्तांबुल में खून-खराबा: इजराइली वाणिज्य दूतावास के बाहर भीषण गोलाबारी, तीन की मौत
धुरंधर 2 को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर वाज्हा 2 का धमाका, 4 दिनों में कमाए 67 करोड़
क्या अमेरिकी सैनिक करेंगे बगावत? ट्रंप की धमकियों ने सेना को दोराहे पर खड़ा किया
चार बेटों की अर्थी उठा चुकी मां की गुहार: मुख्यमंत्री जी, अब आखिरी बेटे को नशे के दलदल से बचा लीजिए
हैदराबादी बिरयानी ने हेनरिक क्लासन को किया बेहाल, अर्जुन तेंदुलकर की पसंद ने छुड़ाए पसीने
ईरान में अमेरिकी पायलट रेस्क्यू और ट्रंप का लीकर पर वार: क्या सच में खतरे में पड़ी थी जान?
राजपाल यादव का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सलमान खान ने मिलियन डॉलर पोस्ट से किया बचाव
क्या आज है कयामत की रात? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आसमान में गरजा डूम्सडे प्लेन
हिमाचल प्रदेश: भरमौर में कुदरत का कहर, 5 करोड़ की लागत से बन रहा सिंयुर पुल जमींदोज
पटना मेट्रो का इंजीनियरिंग चमत्कार: पटरियों के नीचे दौड़ रही विशाल मशीनें, ट्रेनों की रफ्तार पर नहीं पड़ रहा कोई असर