जर्मन ऑटो दिग्गज फॉक्सवैगन भारत में अपनी धाकड़ SUV टाइगुन का नया अवतार पेश करने जा रही है। कंपनी इसे 9 अप्रैल को लॉन्च करेगी, लेकिन टीज़र जारी कर इसने बाजार में हलचल पैदा कर दी है। मिड-साइज SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के बढ़ते दबदबे को चुनौती देने के लिए फॉक्सवैगन ने कमर कस ली है।
डिजाइन में दिखेगा नयापन नई टाइगुन के एक्सटीरियर में बहुत बड़े बदलाव तो नहीं होंगे, लेकिन फ्रेश लुक के लिए इसमें नए LED लाइट्स, अपडेटेड बंपर और नए अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे। टॉप-वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ और रियर सीट मसाज जैसे लग्जरी फीचर्स मिलने की चर्चा है। वहीं, बेस मॉडल को और अधिक किफायती बनाने के लिए सनरूफ और रियर वाइपर जैसे फीचर्स को स्टैंडर्ड किया जा सकता है।
इंटीरियर में होगा प्रीमियम अहसास कंपनी ने इस बार केबिन के अपडेट्स पर ज्यादा ध्यान दिया है। नई टाइगुन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर एंबिएंट लाइटिंग देखने को मिलेगी। फॉक्सवैगन का लक्ष्य केबिन को पहले से अधिक आरामदायक और प्रीमियम बनाने का है, ताकि ग्राहकों का अनुभव बेहतर हो सके।
इंजन और ट्रांसमिशन में बदलाव पावर की बात करें तो 1.0 लीटर (115hp) और 1.5 लीटर TSI (150hp) पेट्रोल इंजन बरकरार रहेंगे। हालांकि, बदलाव ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में देखने को मिल सकता है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है। उम्मीद है कि फेसलिफ्ट के बाद कार का माइलेज भी पहले से बेहतर होगा।
क्या मुकाबला जीत पाएगी टाइगुन? सितंबर 2021 में लॉन्च हुई टाइगुन, फॉक्सवैगन की इंडिया 2.0 रणनीति का अहम हिस्सा रही है। फिलहाल इसकी कीमत ₹10.6 लाख से ₹19.2 लाख के बीच है। पिछले कुछ समय में बाजार में हाइब्रिड और अधिक फीचर्स वाली कारों की एंट्री से मुकाबला कड़ा हुआ है। अब देखना होगा कि क्या यह अपडेटेड मॉडल फिर से ग्राहकों की पहली पसंद बन पाएगा।
That feeling? Coming soon.#VolkswagenIndia #Volkswagen pic.twitter.com/kKgxqtHhpb
— Volkswagen India (@volkswagenindia) April 5, 2026
क्या भारतीय जहाज पाकिस्तानी झंडे का कर रहे इस्तेमाल? जानें वायरल दावे का पूरा सच
आवेश खान की बचकानी हरकत पर मचा बवाल, BCCI तक पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद की शिकायत
RCB की जीत पर महिला फैन का जश्न हुआ वायरल, CSK फैन का रिएक्शन देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव
आग के गोले में तब्दील हुआ पनामा का ब्रिज ऑफ द अमेरिका , जान बचाने के लिए लपटों के बीच से दौड़ाईं कारें
रहने दो आलिया, आपसे नहीं हो पाएगा : पहली बार होस्टिंग कर बुरी तरह फंसीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ी खिल्ली
नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा सियासी धमाका: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
क्या अमेरिकी सैनिक करेंगे बगावत? ट्रंप की धमकियों ने सेना को दोराहे पर खड़ा किया
ड्यून: पार्ट 3 का हैरतअंगेज क्रेज: रिलीज से 8 महीने पहले ही बिके सारे टिकट, 2 मिनट में मची लूट
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पहुंची पुलिस, असम सीएम की पत्नी पर टिप्पणी बनी बड़ी मुसीबत