स्पेस साइंस के इतिहास में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। नासा का आर्टेमिस II मिशन चंद्रमा के करीब पहुंच चुका है और अंतरिक्ष यात्रियों ने अपना 7 घंटे का ऐतिहासिक फ्लाईबाई शुरू कर दिया है।
इस मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को करीब 40 मिनट तक ब्लैकआउट का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनका पृथ्वी से संपर्क पूरी तरह टूट गया था, लेकिन सुरक्षित वापसी के साथ ही उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है।
इस मिशन के साथ ही आर्टेमिस II के क्रू ने मानव इतिहास में पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तय करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 1970 के अपोलो 13 मिशन के 2,48,655 मील के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
ओरियन अंतरिक्ष यान वर्तमान में पृथ्वी से 2,52,756 मील (4,06,771 किमी) की दूरी पर है। यह मानव निर्मित किसी भी यान द्वारा पृथ्वी से तय की गई अब तक की सबसे लंबी दूरी है।
पृथ्वी से संपर्क बहाल होते ही अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, धरती से दोबारा जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। हम हमेशा धरती और एक-दूसरे को चुनेंगे।
वहीं, अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन ने इसे प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि यह पल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक चुनौती है कि वे इस रिकॉर्ड को और आगे लेकर जाएं। फिलहाल, क्रू जल्द ही एक दुर्लभ सूर्य ग्रहण का गवाह बनेगा, जब सूर्य चंद्रमा के पीछे ओझल होगा।
पृथ्वी से चंद्रमा अक्सर सफेद या ग्रे (धूसर) रंग का दिखाई देता है, लेकिन अंतरिक्ष यात्रियों का अनुभव बिल्कुल अलग रहा है।
क्रिस्टीना कोच ने खिड़की से चंद्रमा का नजारा साझा करते हुए बताया कि पास से देखने पर चांद का रंग पूरी तरह भिन्न है। उन्होंने खुलासा किया कि चंद्रमा असल में गहरे भूरे (ब्राउन) रंग का दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे वे इसके करीब पहुंच रहे हैं, यह भूरापन और अधिक स्पष्ट होता जा रहा है।
इस मिशन ने चंद्रमा के उस दूरस्थ हिस्से को भी करीब से देखने का मौका दिया है, जिसे आज तक किसी इंसान ने अपनी आंखों से नहीं देखा था। यह खोज भविष्य के चंद्रमा मिशनों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
New record🥇
— NASA Earth (@NASAEarth) April 6, 2026
The Artemis II astronauts are now farther from Earth than humans have ever been! At 1:57 p.m. EDT, they broke the record set by Apollo 13 in 1970.
Their journey around the far side of the Moon today will take them a maximum distance of 252,752 miles from Earth. pic.twitter.com/P5Swojpn0n
तेहरान में तबाही: हमले में जमींदोज हुआ ऐतिहासिक सिनेगॉग, यहूदी समुदाय में भारी आक्रोश
ईरान के पावर प्लांट में सुरों का कवच : क्या संगीतकार का यह कदम अमेरिका-इजरायल के हमले को रोक पाएगा?
KKR vs PBKS: अपनी ही टीम के बॉलर पर हमला कर बैठे प्रभसिमरन, श्रेयस अय्यर की हंसी नहीं रुकी
ईरान का ह्यूमन शील्ड दांव: ट्रंप की डेडलाइन और मिडिल ईस्ट में बढ़ती युद्ध की आहट
नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा सियासी धमाका: भाजपा में जाने की अटकलों के बीच बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
राजपाल यादव का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, सलमान खान ने पत्रकार को दिया करारा जवाब
असम चुनाव 2026: क्या हिमंत बिस्वा सरमा की फिर होगी ताजपोशी? ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
मुंबई मेट्रो का विस्तार: दहिसर से काशीगांव तक दौड़ी मेट्रो, अब मीरा-भायंदर का सफर होगा सुपरफास्ट
सलमान के सपोर्ट के बाद राजपाल यादव का नया दांव: सौरभ द्विवेदी का बचाव करना पड़ा भारी, भड़के भाईजान के फैंस
होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो ईरान को एक दिन में तबाह कर देंगे: ट्रंप