IPL 2026 के 12वें मुकाबले में ईडन गार्डन्स के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर के लिए शुरुआत तो खराब रही ही, लेकिन मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया।
प्रभसिमरन की थ्रो से बाल-बाल बचे जेवियर बार्टलेट
मैच का दूसरा ओवर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट लेकर आए। स्ट्राइक पर फिन एलन थे, जिन्होंने गेंद को पीछे की ओर धकेलने की कोशिश की। गेंद ज्यादा दूर नहीं गई, जिसे देख कीपर प्रभसिमरन सिंह और बार्टलेट दोनों ही गेंद की तरफ लपके।
जल्दबाजी में प्रभसिमरन ने बिना सोचे-समझे विकेट की ओर थ्रो मार दिया। उस समय बार्टलेट ठीक विकेट के सामने मौजूद थे, जिससे गेंद सीधे उनके पीठ पर जा लगी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी हैरान रह गए और पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। गनीमत रही कि बार्टलेट को गंभीर चोट नहीं आई।
बार्टलेट ने पलटी बाजी
हालांकि, इस हादसे के बाद जेवियर बार्टलेट ने अपने खेल से केकेआर के टॉप ऑर्डर को हिलाकर रख दिया। इसी ओवर की चौथी गेंद पर बार्टलेट ने फिन एलन को प्रभसिमरन के हाथों कैच आउट कराया।
यहीं नहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कैमरून ग्रीन को भी पवेलियन भेज दिया। बार्टलेट के इस घातक ओवर ने केकेआर की कमर तोड़ दी और टीम महज 16 रन पर 2 बड़े विकेट गंवाकर बैकफुट पर आ गई।
बारिश ने डाला खलल
मैच के दौरान बारिश ने भी दस्तक दी, जिससे खेल को फिलहाल रोक दिया गया है। केकेआर की टीम इस खराब शुरुआत से उबरने की कोशिश कर रही है, क्योंकि फिन एलन और कैमरून ग्रीन इस पूरे सीजन अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
*Errors, laughs & absolute scenes ft. Finn Allen, Prabhsimran Singh & Xavier Bartlett. 🤣😂#TATAIPL 2026 | #KKRvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/zWHR71jXpN pic.twitter.com/YTry0zZ4Lq
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2026
अंपायर की चूक या तकनीकी अनदेखी? आवेश खान की हरकत ने क्यों खड़ा किया विवाद
असम में गरजे पीएम मोदी: कांग्रेस पर लगाया पाकिस्तान के सुर में बोलने का आरोप
धुरंधर की सफलता पर जाकिर खान का तंज: कहा- जूहू से बांद्रा तक हुआ है धुआं
भाजपा स्थापना दिवस: इंडिया फर्स्ट के मंत्र के साथ 2047 के लक्ष्य पर PM मोदी की नजर
क्या ईरान में एक दिन में गिरे अमेरिका के 10 जेट? पूर्व CIA अधिकारी के खुलासे से मचा हड़कंप
PSL का अजब खेल: बैन झेल रहे फखर जमां अचानक बने हेड कोच ? जानिए क्या है पूरा सच
बांग्लादेश में खसरे का कहर: 19 दिनों में 94 बच्चों की मौत, सरकार ने इसे बताया यूनुस युग की विफलता
पत्नी पर हमले के बाद भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, कांग्रेस पर लगाए पाकिस्तान से सांठगांठ के गंभीर आरोप
जीत की खुशी या बदतमीजी? आरसीबी का विवादित पोस्ट देख भड़के धोनी के फैंस
अंपायर ने पी लिया आरसीबी का पानी, तो भड़क गए कप्तान रजत पाटीदार!