6 अप्रैल, 2026 को हुए WWE Raw का एपिसोड धमाकेदार रहा। शो में न केवल रेसलमेनिया 42 की नींव मजबूत हुई, बल्कि दिग्गजों के बीच तीखी जुबानी जंग और रिंग में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।
सीएम पंक का पाइप बॉम्ब और रोमन रेंस पर निशाना शो की शुरुआत सीएम पंक ने की। उन्होंने रोमन रेंस को अनुपस्थित देखकर जमकर खरी-खोटी सुनाई। पंक ने रेंस को धोखेबाज और पार्ट-टाइमर करार देते हुए कहा कि रेंस को सब कुछ थाली में सजा-सजाया मिला है। पंक ने साफ कर दिया कि उम्र चाहे जो हो, वे रेंस को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं।
रेसलमेनिया के लिए बड़े मैचों का ऐलान एलए नाइट और ऑस्टिन थ्योरी के मैच में लोगन पॉल और आईशोस्पीड की दखलअंदाजी ने मैच का रुख बदल दिया। अंत में थ्योरी ने जीत हासिल की। इसके बाद एडीएम पीयर्स ने रेसलमेनिया 42 के लिए एक बड़े सिक्स-मैन टैग टीम मैच की घोषणा की, जिसमें नाइट और द उसोज़ का मुकाबला लोगन पॉल, थ्योरी और स्पीड से होगा।
विवादों में घिरे बैलर और एजे ली की चुनौती फिन बैलर को डॉमिनिक मिस्टीरियो के क्रूर हमले का सामना करना पड़ा। डॉमिनिक ने टाइटल और स्टील चेयर से बैलर को बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं, एजे ली और बैकी लिंच के बीच का इंटरव्यू भी काफी तीखा रहा। एजे ने बैकी की बेटी का नाम लेकर उन्हें रेसलमेनिया में हराने की खुली चुनौती दी।
महिला डिवीजन की हलचल बेली और लैश लीजेंड के मैच में जबरदस्त अफरातफरी दिखी। रिंग के बाहर नाया जैक्स, लायरा वैल्करिया, शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस की मौजूदगी ने इसे और रोमांचक बना दिया। अंत में बेली ने जीत हासिल की। दूसरी ओर, रिया रिप्ली और इयो स्काई के मैच में जेड कार्गिल ने दखल देकर रिप्ली के सामने ही इयो पर हमला कर दिया।
रॉलिंस-गुंथर का आमना-सामना और रे मिस्टीरियो की वापसी सैथ रॉलिंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी पेश की, लेकिन गुंथर ने उन्हें स्लीपर होल्ड में जकड़ लिया। बाद में गुंथर ने रॉलिंस के चेहरे पर किक मारकर उन्हें धराशाई कर दिया। वहीं, सिक्स-मैन टैग टीम मैच के बाद रे मिस्टीरियो ने वापसी की और रेसलमेनिया के आईसी चैंपियनशिप लैडर मैच में अपनी जगह पक्की की।
मेन इवेंट: ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का तांडव शो का अंत ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट के साथ हुआ। जैसे ही दोनों रिंग में आए, मामला तुरंत हिंसक हो गया। लैसनर और फेमी के बीच जमकर मारपीट हुई। सिक्योरिटी गार्ड्स और ऑफिशियल्स की तमाम कोशिशों के बावजूद दोनों के बीच कुर्सियों और हाथों से जबरदस्त जंग छिड़ गई, जिसने रेसलमेनिया के लिए फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।
.@CMPunk is dropping a PIPE BOMB 😱 pic.twitter.com/W7l8m34bd8
— WWE (@WWE) April 7, 2026
अमरावती का राजधानी वाला सपना हुआ साकार, केंद्र ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
पनामा में दहला ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज : फ्यूल टैंकर में महाविस्फोट से मची तबाही
वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर मचा बवाल: क्या वाकई एज फ्रॉड में फंसे हैं टीम इंडिया के उभरते सितारे?
क्या रसोई गैस होगी टैक्स-फ्री? CTI की मांग से आम जनता को मिल सकती है बड़ी राहत
IPL 2026: जीत की मन्नत लेकर कामाख्या दरबार पहुंचे रोहित शर्मा और तिलक वर्मा, देखें वीडियो
अफ्रीका में गूंजा लॉलीपॉप लागेलू : जांबिया की सड़कों पर थिरके विदेशी, देखें वायरल वीडियो
पटना में गैस का बवाल : बुकिंग के बाद 10 दिन का इंतजार, सरकार सख्त
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: झमाझम बारिश के साथ येलो अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधान
ऋषिकेश में गूंज उठा सी-प्लेन: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा और पर्यटन में आएगा नया क्रांतिकारी बदलाव
हम इनसे बात नहीं करेंगे : सीएम आवास पर प्रदर्शन के दौरान SDM ओशीन शर्मा को प्रदर्शनकारियों ने लौटाया