शिमला में सोमवार को दृष्टिबाधित जन संगठन का आंदोलन उस समय चर्चा में आ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास ‘ओक ओवर’ के घेराव की कोशिश की। इस दौरान मौके पर पहुंची एसडीएम ओशीन शर्मा को प्रदर्शनकारियों ने साफ कह दिया कि वे उनसे बात नहीं करेंगे।
प्रदर्शनकारियों का कड़ा रुख मुख्यमंत्री आवास से करीब 300 मीटर पहले पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया था। जब एसडीएम ओशीन शर्मा बातचीत के लिए आगे आईं, तो संगठन के सदस्यों ने उन्हें सिरे से नकार दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि एसडीएम उनके प्रति घृणा की भावना रखती हैं और पहले भी उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणी कर चुकी हैं।
हमें उन पर भरोसा नहीं विरोध जताते हुए एक प्रदर्शनकारी ने कहा, हम उनसे बात नहीं करेंगे, हमें उन पर विश्वास नहीं है। उन्होंने हमें अंधेरे में रखा है और हमें उग्रवादी जैसी संज्ञा दी है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के मनाने के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी बात पर अड़े रहे और अंततः एसडीएम को बिना किसी बातचीत के वहां से लौटना पड़ा।
902 दिनों से जारी है संघर्ष दृष्टिबाधित जन संगठन के सदस्य अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 902 दिनों से राज्य सचिवालय के पास रेन शेल्टर में धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार उनकी अनदेखी कर रही है और केवल कोरे आश्वासन मिल रहे हैं।
कठोर कदम उठाने की चेतावनी संगठन के सचिव राजेश ठाकुर ने साफ कर दिया है कि अब बर्दाश्त की हद पार हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें तुरंत नहीं मानी गईं, तो वे नग्न प्रदर्शन करने और आत्मदाह जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
मुख्य मांगें क्या हैं? प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि विभिन्न सरकारी विभागों में दृष्टिबाधित कोटे के बैकलॉग पदों को एकमुश्त भरा जाए। साथ ही, लंबे समय से खाली पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और बजट में दृष्टिबाधितों के लिए विशेष प्रावधान करने की मांग की जा रही है। संगठन का कहना है कि वे अपने हकों की लड़ाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
*शिमला में सोमवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक के घेराव की कोशिश. दृष्टिहीन संगठन से जुड़े लोगों ने SDM ओशीन से बात करने से किया इंकार, बैरंग लौटा दिया. खूब सुनाया भी.#shimla #sdmoshinsharma pic.twitter.com/KXB7XL4Wda
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) April 7, 2026
IPL 2026: जीत की मन्नत लेकर कामाख्या दरबार पहुंचे रोहित शर्मा और तिलक वर्मा, देखें वीडियो
भारत-चीन व्यापारिक संबंधों में बर्फ पिघली : शंघाई पहुंचा डेलिगेशन, EV और क्लीन एनर्जी पर बनी नई रणनीति
क्रेटा-सेल्टोस की नींद उड़ाने आ रही है फॉक्सवैगन की नई टाइगुन, जानें क्या होगा खास
IPL 2026: ईडन गार्डन्स में बारिश का कहर, रद्द हुआ KKR vs PBKS मुकाबला
पाकिस्तान को राजनाथ की दो टूक: फिर हिमाकत की तो टुकड़े गिन नहीं पाओगे
पटना को डूबने से बचाने का मिशन मोड : लापरवाही बरती तो अधिकारियों पर होगी FIR
बिहार में मौसम का खतरनाक मोड़: 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 12 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
सलमान खान की गलतफहमी और राजपाल यादव का बचाव: एक मज़ाक ने कैसे दी भाईजान को मात?
CA फाइनल परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब साल में सिर्फ दो बार होगी परीक्षा, जानिए क्या है नया नियम
क्या आज है कयामत की रात? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच आसमान में गरजा डूम्सडे प्लेन