आंध्र प्रदेश के लोगों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी के रूप में अधिसूचित कर दिया गया है। भारत सरकार ने इस संबंध में सोमवार को गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मुहर यह ऐतिहासिक फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की सहमति के बाद लिया गया है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) अधिनियम, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है। इस फैसले की जानकारी खुद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी।
पीएम मोदी का जताया आभार मुख्यमंत्री नायडू ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह हमारी राजधानी का पुराना सपना है जो अब पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे राज्य से किए गए वादे को निभाया है और हमें निरंतर मार्गदर्शन दिया है।
कानूनी रूप से स्पष्ट हुई स्थिति भारत सरकार द्वारा जारी आंध्र प्रदेश रीऑर्गनाइजेशन (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026 ने 2014 के मूल अधिनियम की धारा पांच में संशोधन किया है। गजट में स्पष्ट लिखा है कि आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती होगी। इसे आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी एक्ट, 2014 के तहत कैपिटल सिटी एरिया के रूप में परिभाषित किया गया है। यह संशोधन 2 जून 2024 से प्रभावी माना जाएगा।
खत्म हुआ तीन राजधानियों का विवाद 2014 में आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद हैदराबाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी थी। तब से आंध्र प्रदेश के लिए एक स्थाई राजधानी की तलाश जारी थी। बीच के दौर में विशाखापत्तनम और कुरनूल को भी राजधानी बनाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था, जिससे भारी राजनीतिक विवाद पैदा हुआ था।
विकास की नई राह नायडू सरकार के इस फैसले ने राज्य की राजधानी से जुड़े तमाम कयासों और विवादों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। जानकारों का मानना है कि इस आधिकारिक अधिसूचना से अब अमरावती को एक विश्व स्तरीय राजधानी के रूप में विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है, जिससे राज्य में निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
*Amaravati notified as capital of Andhra Pradesh, says CM N Chandrababu Naidu, sharing the gazette notification. pic.twitter.com/NJSnMxMO6H
— ANI (@ANI) April 7, 2026
चांद के सबसे करीब पहुंची इंसानियत: आर्टेमिस-2 ने रचा इतिहास, तोड़ा 56 साल पुराना रिकॉर्ड
होर्मुज संकट का पाकिस्तान पर जोरदार प्रहार: रात 8 बजे बंद होंगे बाजार, ईंधन बचाने के लिए स्मार्ट लॉकडाउन लागू
ईरान का ह्यूमन शील्ड दांव: ट्रंप की डेडलाइन और मिडिल ईस्ट में बढ़ती युद्ध की आहट
28 साल की सरकारी सेवा, इन-हैंड सैलरी 1.3 लाख: डॉक्टर की वायरल पे-स्लिप ने खड़े किए बड़े सवाल
ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम: रेत पर लकीर या सोची-समझी सैन्य चाल?
अर्जुन तेंदुलकर का नेट्स में कहर: लगातार 7 यॉर्कर से ऋषभ पंत भी हुए बेबस
KKR की खस्ता हालत: शाहरुख खान की CEO के साथ इमरजेंसी मीटिंग का वीडियो वायरल
आर्टेमिस-2 का ऐतिहासिक सफर: चांद के अंधेरे हिस्से में खोया संपर्क, टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बदला मौसम: झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
एअर इंडिया को बड़ा झटका: CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा, क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश है वजह?