पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के नदिया जिले में एक रैली के दौरान केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अयोध्या से बंगाल आ रहे CRPF जवानों के काफिले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
क्या है अयोध्या वाला मामला? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अयोध्या के टेढ़ी बाजार ओवर ब्रिज पर CRPF की 20-25 गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बंगाल और असम चुनाव में ड्यूटी के लिए जा रहे ये जवान अयोध्या में रामलला का आशीर्वाद लेने रुके थे। ममता बनर्जी ने इस पर दावा किया कि उन्हें सूचना मिली है कि 200 गाड़ियों का काफिला अयोध्या से बंगाल आ रहा है।
डरने की जरूरत नहीं , ममता का तंज रैली को संबोधित करते हुए ममता ने जनता से कहा, आप लोग डरना मत। ये केवल 15 दिन या 25 दिन का खेल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन जवानों का उद्देश्य लोगों को डराना या उन पर हमला करना हो सकता है। ममता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सीमा सुरक्षा (BSF), CISF और अन्य एजेंसियां केंद्र के हाथ में हैं और फिर भी घुसपैठ होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा की है।
पाकिस्तान की धमकी पर मोदी को घेरा ममता बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता को निशाना बनाने वाले बयान पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल किया कि जब पाकिस्तान ने ऐसी धमकी दी, तो पीएम मोदी ने बंगाल आकर इसका कड़ा जवाब क्यों नहीं दिया?
बंगाल को टारगेट किया तो दिल्ली को जवाब देंगे ममता ने तल्ख लहजे में कहा कि भाजपा चुनाव से पहले ऐसी धमकियों का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयानों पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। सीएम ने चेतावनी दी कि अगर बंगाल के लोगों को निशाना बनाया गया, तो बंगाल की जनता दिल्ली को टारगेट करेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल सबका सम्मान करता है, लेकिन अपनी गरिमा के साथ समझौता नहीं करेगा।
*पश्चिम बंगाल की धरती पर चुनाव से पहले बड़ा संकेत अयोध्या के राम मंदिर में CRPF जवानों ने माथा टेका
— Rakesh 2.0 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) April 6, 2026
2.4 लाख जवान मैदान में निष्पक्ष चुनाव का संकल्प
अब बदलेगा बंगाल…अब लिखेगा नया इतिहास
रामराज की आहट साफ सुनाई दे रही है 🚩🙏 pic.twitter.com/YNbpB93wre
ट्रंप पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप, पूर्व सहयोगी बोलीं- वे पागल हो चुके हैं
अलर्ट: अगले 72 घंटे देश पर भारी! 12 राज्यों में आंधी-तूफान और ओले मचाएंगे तांडव
अभिषेक शर्मा का शर्मनाक सिक्सर : डक के मामले में रोहित और संजू सैमसन की बराबरी की
बिहार यूनिवर्सिटी के VC आवास पर बम धमाका: पुलिस की नाक के नीचे अपराधियों का दुस्साहस
अयोध्या से बंगाल पहुंचा CRPF काफिला; ममता बनर्जी ने दी चेतावनी, कहा- ये 15 दिन का खेल है, डरना मत
मैदान पर ड्रिंक्स बोतल को लेकर हुआ बड़ा बवाल, अंपायर पर भड़के रजत पाटीदार और दिनेश कार्तिक
पटना में शर्मनाक घटना: अरुणाचल की डांस टीम से अस्पताल में बदसलूकी, वॉशरूम के बदले मांगी गई भारतीय होने की ID
ईरान का ट्रंप पर करारा प्रहार: अभद्र धमकी का दिया मलबे वाली तस्वीरों से जवाब
ईरान पर बरपा अमेरिका-इजरायल का कहर: खुफिया प्रमुख ढेर, 48 घंटे के अल्टीमेटम से पहले जंग तेज
भारी डंबल उठाने से नहीं घटेगी पेट की चर्बी: फिटनेस इंडस्ट्री का सबसे बड़ा झूठ बेनकाब