आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए दिन काफी निराशाजनक रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल सके और मोहम्मद शमी की घातक गेंद पर आउट हो गए।
अनचाहे क्लब में शामिल हुए अभिषेक इस शून्य के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक (बिना खाता खोले आउट) होने के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल को मिलाकर अभिषेक अब तक 6 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।
इस सूची में अब अभिषेक शर्मा के साथ रोहित शर्मा (2018) और संजू सैमसन (2024) भी शामिल हैं। गौरतलब है कि अभिषेक इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में भी लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए थे।
हैदराबाद का बल्लेबाजी में सरेंडर लखनऊ सुपर जायंट्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की जोड़ी ने हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया।
इसका असर टीम के स्कोरकार्ड पर साफ दिखा। हैदराबाद की टीम पहले 10 ओवर में 35 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकी। आईपीएल इतिहास में पहले 10 ओवर में 35 या उससे कम रन बनाने वाली अब हैदराबाद चौथी टीम बन गई है। इस खराब शुरुआत के चलते उन्हें अंततः 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
BCCI का रेड बॉल मिशन आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच बीसीसीआई ने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड अब व्हाइट बॉल क्रिकेट के बाद रेड बॉल (टेस्ट) क्रिकेट के लिए एक मास्टर प्लान पर काम कर रहा है।
बीसीसीआई का लक्ष्य वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा टैलेंट को तराशना है। इन खिलाड़ियों को जल्द ही खास रेड बॉल टूर्नामेंट्स में खेलने का मौका दिया जाएगा, ताकि उन्हें भविष्य में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करने के लिए पूरी तरह तैयार किया जा सके।
*Head Headache ಆಗೋ ಮುಂಚೆನೇ ಬೈ ಬೈ ಹೇಳಿದ Shami!👋
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) April 5, 2026
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #SRHvsLSG | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ. #TATAIPL pic.twitter.com/ZxOae0TkjX
ODI World Cup 2027: टीम इंडिया का अगला संकटमोचक मिल गया? पडिक्कल की फॉर्म ने मचाई हलचल
धुरंधर 2 को पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर वाज्हा 2 का धमाका, 4 दिनों में कमाए 67 करोड़
बिहार में मौसम का खतरनाक मोड़: 60KM की रफ्तार से चलेगी आंधी, 12 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
रहाणे का विवादास्पद फैसला: बारिश के बीच पहले बल्लेबाजी चुनकर घिरे केकेआर कप्तान
ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार: 2026 में दुनिया देखेगी तेल का अकाल ?
ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम: रेत पर लकीर या सोची-समझी सैन्य चाल?
प्रेसिडेंट कप 2026: बिहार ब्लास्टर्स ने रचा इतिहास, संजय दत्त और सुनील शेट्टी की मौजूदगी ने जमाया रंग
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: अंबेडकर जयंती से लेकर गेहूं खरीदी तक, किसानों और विकास पर सरकार का बड़ा दांव
होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला तो ईरान को एक दिन में तबाह कर देंगे: ट्रंप
रोंगटे खड़े कर देगा यह खौफनाक हादसा: बारिश में बेकाबू हुई कार, ट्रक से टकराकर गिरी गहरी खाई में