हिमाचल प्रदेश में रविवार का दिन भारी तबाही लेकर आया। सुबह खिली धूप के बाद दोपहर बाद बदला मौसम इतना उग्र हो गया कि राज्य में मॉनसून जैसा मंजर देखने को मिला। तेज तूफान, मूसलाधार बारिश और भारी ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
कसौली से कुल्लू तक ओलों की चादर सोलन जिले के कसौली और शिमला के कुमारसैन में ओलावृष्टि के बाद चारों तरफ बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। वहीं, कुल्लू के बंजार में मैंगलौर पुल के पास बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही।
अटल टनल के पास सैलानियों पर मंडराया खतरा लाहौल-स्पीति में मौसम की मार और खतरनाक रही। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल की चोटी से एक बड़ा हिमखंड (एवलांच) खिसक गया। गनीमत रही कि वहां मौजूद पर्यटक बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।
आसमानी बिजली से गौशाला राख मंडी के कोटली में कुदरत का कहर बिजली के रूप में गिरा। एक गौशाला पर आसमानी बिजली गिरने से वह जलकर पूरी तरह राख हो गई। राहत की बात यह रही कि पशुपालकों ने मवेशियों को पहले ही दूसरी जगह सुरक्षित कर लिया था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बर्फबारी और बारिश का रिकॉर्ड पिछले 24 घंटों में लाहौल-स्पीति के गोंडला में सबसे अधिक 28.2 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, सराहन में 23.5 मिमी, धर्मशाला में 18.2 मिमी और शिमला में 13.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहा।
अभी और बिगड़ेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने राहत के कोई संकेत नहीं दिए हैं। विभाग ने 11 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। आने वाले दो दिनों के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
*हिमाचल में मॉनसून जैसी बारिशः कुल्लू जिले के बंजार में औट-लुहरी रामपुर नेशनल हाईवे-305 पर मंगलौर में भारी बारिश के बाद बरसाती नाला ऊफान पर.
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) April 6, 2026
Time- Sunday Evening Visuals.@hptdc #himachalpradesh pic.twitter.com/I1pkpRonjq
6 अप्रैल 2026: यूपी में मौसम का डबल अटैक , तीन दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
अमरुद तोड़ने पर 6 साल की मासूम को दी तालिबानी सजा, रिटायर्ड फौजी की माफी पर भड़के लोग
चित्रकूट यात्रा अब और भी आसान: सर्किट हाउस की बुकिंग हुई ऑनलाइन
पाकिस्तान से कांग्रेस को मिल रही मदद? असम सीएम हिमंता का गौरव गोगोई पर बड़ा हमला
अलविदा मिसाइल मैन: ब्रह्मोस और जिरकॉन जैसी घातक मिसाइलों के जनक अलेक्जेंडर लियोनोव का निधन
संजीव गोयनका की भक्ति और शमी की धार: लखनऊ सुपरजायंट्स ने IPL 2026 में दर्ज की पहली जीत
अभिषेक शर्मा का शर्मनाक सिक्सर : डक के मामले में रोहित और संजू सैमसन की बराबरी की
बम ल्यारी में फूटा, धुआं बांद्रा में : धुरंधर 2 की सफलता पर जाकिर खान का बॉलीवुड पर तीखा तंज
लेह में अनोखी नीलामी: ईरान के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए 25 हजार में बिका एक अंडा
बीजेपी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मां है : स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी