पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अपने चरम पर है। सत्ता के गलियारों में हलचल के बीच, भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव अभियान को धार देने के लिए 40 दिग्गज स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में शीर्ष नेतृत्व से लेकर खेल और फिल्म जगत के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है।
भाजपा की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव और अन्नपूर्णा देवी भी मैदान संभालेंगे।
पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को आक्रामक बनाने के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी मैदान में उतारा है। इनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल सहित कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं।
भाजपा ने जनता को आकर्षित करने के लिए इस बार फिल्म और खेल की हस्तियों पर बड़ा दांव खेला है। स्टार प्रचारकों की सूची में मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं। खेल जगत से पूर्व टेनिस स्टार लियेंडर पेस भी भाजपा के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे।
बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं, जिनमें से भाजपा ने अब तक 292 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पांच अलग-अलग सूचियों के माध्यम से अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। केवल दो सीटों पर अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है।
बंगाल में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। पूरे राज्य की निगाहें 4 मई पर टिकी हैं, जिस दिन चुनावी नतीजों का ऐलान किया जाएगा और यह स्पष्ट होगा कि बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ में होगी।
BJP releases list of star campaigners for West Bengal Assembly Elections pic.twitter.com/N8OJCLTuVc
— IANS (@ians_india) April 5, 2026
IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले बने पहले तेज गेंदबाज
TMC का कुशासन अब खत्म : कूचबिहार में गरजे पीएम मोदी, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर दिया बड़ा बयान
क्या ट्रंप अस्पताल में भर्ती हैं? वायरल वीडियो से मची सनसनी, व्हाइट हाउस ने खोली पोल
पोते की आंखों के सामने खौफनाक मौत: थार और दीवार के बीच कुचली गई दादी
असम की जंग: राहुल गांधी का बड़ा एलान, बोले- 100 दिन में जुबिन गर्ग को दिलाएंगे न्याय
सक्षम यात्रा 2026: छोटे शहरों के हिडन टैलेंट को अब मिलेगा वैश्विक मंच
इजरायल तेरे लिए जान भी देंगे : युद्ध के बीच वहां डटे भारतीयों ने दिखाई गजब की हिम्मत
महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का बड़ा प्रहार: नींव ही गलत है, तो इमारत कैसे टिकेगी?
आर्टेमिस II मिशन: अंतरिक्ष में टॉयलेट बना सिरदर्द, 40,000 किमी की रफ्तार से घर लौटेंगे यात्री
SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने बरपाया कहर, सिराज को पीछे छोड़ रचा नया इतिहास