नासा के आर्टेमिस II मिशन ने अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया अध्याय लिख दिया है। रविवार, 5 अप्रैल 2026 को नासा ने चांद की एक दुर्लभ तस्वीर जारी की, जिसे मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने कैमरे में कैद किया है।
इस तस्वीर में चांद के किनारे पर स्थित ओरिएंटेल बेसिन (Orientale basin) का वह विशाल क्षेत्र दिख रहा है, जिसे इंसानी आंखों ने पहले कभी इस तरह नहीं देखा था। दशकों की रिसर्च के बावजूद, यह हिस्सा अब तक एक रहस्य बना हुआ था, जो अब पूरी तरह सामने आ चुका है।
इस ऐतिहासिक मिशन पर चार अंतरिक्ष यात्री सवार हैं: कनाडा के जेरेमी हैनसेन और अमेरिका के विक्टर ग्लोवर, रीड वाइसमैन और क्रिस्टीना कोच। ये सभी ओरियन स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर 1972 के अपोलो 17 मिशन के बाद पहली बार चांद के इतने करीब पहुंचे हैं।
इस मिशन में क्रिस्टीना कोच चांद की ओर जाने वाली पहली महिला बनी हैं, जबकि विक्टर ग्लोवर ऐसा करने वाले पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री हैं।
आर्टेमिस II का मुख्य उद्देश्य चांद के उस डार्क साइड की मैपिंग करना है, जो पृथ्वी से कभी दिखाई नहीं देता। यह यान पृथ्वी से करीब 4 लाख किलोमीटर (2.52 लाख मील) की दूरी तय करेगा। हालांकि यह चांद की सतह पर उतरेगा नहीं, लेकिन यह इंसानों द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
मिशन के दौरान एक छोटी तकनीकी अड़चन भी सामने आई है। ओरियन यान का टॉयलेट सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है। इंजीनियरों का मानना है कि सिस्टम में बर्फ जमने के कारण यह समस्या आई है। फिलहाल, अंतरिक्ष यात्री बैकअप बैग्स का उपयोग कर रहे हैं। नासा ने स्पष्ट किया है कि यह समस्या गंभीर नहीं है और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
यह 10 दिवसीय मिशन 10 अप्रैल को प्रशांत महासागर में लैंडिंग के साथ समाप्त होगा। यह नासा की उस बड़ी योजना की नींव है, जिसके तहत एजेंसी 2028 तक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर इंसानों को उतारने और वहां लंबे समय तक रहने की तैयारी कर रही है।
History in the making
— NASA (@NASA) April 5, 2026
In this new image from our @NASAArtemis II crew, you can see Orientale basin on the right edge of the lunar disk. This mission marks the first time the entire basin has been seen with human eyes. pic.twitter.com/iqjod6gqgz
हार्दिक पांड्या की वापसी: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए राहत की खबर
20 गेंदों में शतक की डिमांड! वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने क्रिकेट फैंस को किया हैरान
अमृत भारत एक्सप्रेस: आम यात्रियों को मिलेगी हवाई जहाज जैसी सुविधा, नए कोच का फर्स्ट लुक आया सामने
IPL 2026: छक्कों की बरसात करने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस के दो सितारों का जलवा
रिजीम चेंज का खेल: अमेरिका के अंदर मची उथल-पुथल पर ईरान का तंज
खेत में आपत्तिजनक हालत में मिले जदयू प्रखंड अध्यक्ष, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल
महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का बड़ा प्रहार: नींव ही गलत है, तो इमारत कैसे टिकेगी?
रामगढ़: ईस्टर संडे पर गूंजे प्रार्थना के स्वर, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान में डूबा मसीही समुदाय
आग उगलती गेंदें और सवालों की बौछार: मो. शमी ने हैदराबाद का टॉप ऑर्डर किया तहस-नहस
शादियों के सीजन से पहले पटना में गैस का संकट, 1.71 लाख पहुंचा बैकलॉग