वैभव सूर्यवंशी का नाम इन दिनों क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मैदान पर उतरते ही छक्कों-चौकों की बारिश करना वैभव की पहचान बन चुकी है। हाल ही में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई 31 रनों की आक्रामक पारी के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
फैंस की अजीबोगरीब मांग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने वैभव से ऐसी डिमांड कर दी है जिसने सबको चौंका दिया है। यूजर ने उनसे महज 20 गेंदों में शतक जड़ने की उम्मीद जताई है। गौरतलब है कि आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंदों में यह कारनामा किया था। हालांकि, वैभव की मौजूदा फॉर्म को देखकर फैंस को नामुमकिन भी मुमकिन लग रहा है।
रिकॉर्ड्स की खान हैं वैभव वैभव सूर्यवंशी पहले ही अपनी धाक जमा चुके हैं। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने केवल 35 गेंदों में शतक जड़कर हड़कंप मचा दिया था। इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 7 चौके जड़े थे। वे आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय और सबसे युवा शतकवीर भी हैं। इसके अलावा, उनके नाम 15 गेंदों में अर्धशतक ठोकने का भी रिकॉर्ड है।
आंकड़े जो डराते हैं गेंदबाजों को आईपीएल में अब तक 9 मुकाबले खेलते हुए वैभव ने 213.38 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं। इस सीजन में भी उनका बल्ला आग उगल रहा है। उन्होंने 2 मैचों में 237.14 की स्ट्राइक रेट से 83 रन बटोरे हैं। उनका औसत 41.50 का रहा है, जो टी-20 क्रिकेट के लिहाज से शानदार है।
गेल का रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा सीजन शुरू होने से पहले वैभव ने इच्छा जताई थी कि वह क्रिस गेल के 175 रनों के व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहते हैं। यह कोई कोरी कल्पना नहीं है, क्योंकि वे अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 15 छक्के और 15 चौकों की मदद से 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेल चुके हैं।
इंटरनेशनल डेब्यू की मांग वैभव की बल्लेबाजी देखकर फैंस अब उन्हें जल्द से जल्द भारतीय टीम में देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, जितनी जल्दी हो सके वैभव का इंटरनेशनल डेब्यू करा देना चाहिए, वरना बाहर बैठाकर यह टैलेंट बर्बाद हो जाएगा। फिलहाल, वैभव अपनी बल्लेबाजी से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं और हर मैच के साथ अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।
Never give up 🔥 pic.twitter.com/kjLdRQE8TM
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) April 4, 2026
ईरान में मौत का खेल : अमेरिकी पायलट बचाने के साहसी ऑपरेशन में गिरे विमान, 5 की मौत
बीजेपी आई तो खत्म हो जाएगी बांग्ला भाषा , ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में फूंका बिगुल
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, KKR-MI की लिस्ट में हुए शामिल
ईरान का अमेरिका पर तंज: रेजीम चेंज का मजाक उड़ाते हुए शेयर की पेंटागन की फोटो
असम चुनाव: CM हिमंत विश्व सरमा की पत्नी के पासपोर्ट पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
तीन देशों के पासपोर्ट का दावा : असम सीएम की पत्नी पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, मचा सियासी घमासान
हिमाचल: काल बनकर आई अंधेरी रात, खाई में गिरी बस; 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत
अस्पताल का लाचार सिस्टम: व्हीलचेयर न मिलने पर साइकिल पर पत्नी को ले जाने को मजबूर हुआ बुजुर्ग
हाथों में भी हो सकती है रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की दस्तक, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
राघव चड्ढा ने साफ की अपनी डिजिटल हिस्ट्री? PM मोदी और BJP विरोधी पोस्ट गायब होने पर मचा बवाल