अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर एक तीखा और व्यंग्यात्मक हमला किया है। ईरान ने अमेरिकी सैन्य नेतृत्व में हो रहे बड़े बदलावों को रिजीम चेंज (सत्ता परिवर्तन) करार देते हुए ट्रंप की खिल्ली उड़ाई है।
वॉशिंगटन में बड़े बदलावों का दौर हाल ही में अमेरिकी थल सेना के प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज को अचानक पद से हटा दिया गया। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के आदेश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान उनका एक साल का कार्यकाल बाकी था। यह कोई अकेली घटना नहीं है; इससे पहले वायुसेना प्रमुख जनरल सीक्यू ब्राउन, नौसेना प्रमुख और वायुसेना के उप-प्रमुख को भी हटाया जा चुका है।
अटॉर्नी जनरल पर भी गिरी गाज सैन्य नेतृत्व के अलावा, प्रशासनिक स्तर पर भी हड़कंप मचा है। अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उन पर एपस्टीन फाइल्स के दस्तावेजों को गलत तरीके से संभालने का गंभीर आरोप है। इससे पहले होमलैंड सिक्योरिटी चीफ क्रिस्टी नोएम की भी छुट्टी हो चुकी है।
ईरान का सीधा हमला ईरान ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अमेरिकी सैन्य नेताओं की बैठक को दिखाते हुए उन पर निशान लगाए गए थे। साथ ही कैप्शन लिखा गया— रिजीम चेंज सफलतापूर्वक हो गया। इसके साथ ट्रंप का नारा MAGA और एक हंसने वाला इमोजी भी इस्तेमाल किया गया।
ईरान का तंज क्या है? ईरान का इशारा साफ है कि डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया में रिजीम चेंज यानी सरकारें बदलने का दावा करते फिरते हैं, लेकिन असली उथल-पुथल तो उनके अपने घर वॉशिंगटन में हो रही है। जानकारों का मानना है कि जनरल रैंडी जॉर्ज का इस्तीफा इसलिए हुआ क्योंकि वे ईरान के खिलाफ जमीनी जंग के पक्ष में नहीं थे।
प्रशासन में जारी है इस्तीफा और निष्कासन ट्रंप प्रशासन में असंतोष की खबरें लगातार आ रही हैं। इससे पहले नेशनल डायरेक्टर जो केंट भी ट्रंप की आक्रामक ईरान नीति के विरोध में इस्तीफा दे चुके हैं। अमेरिका के शीर्ष पदों पर हो रहे ये बदलाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और व्यंग्य का केंद्र बन गए हैं।
The regime change happened successfully.
— Iran Embassy SA (@IraninSA) April 3, 2026
MAGA😀 pic.twitter.com/R75aFdmSTN
IPL 2026: समीर रिजवी का धमाका और CSK पर भड़के फैंस, हीरा गंवाने पर हो रही किरकिरी
हाथों में भी हो सकती है रेस्टलेस लेग सिंड्रोम की दस्तक, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी
हवा में उड़कर ऋषभ पंत ने लपके हैरतअंगेज कैच, बल्ले से बरपाया कहर और टीम को दिलाई शानदार जीत
ऋषभ पंत की स्पाइडरमैन जैसी फुर्ती: LBW की अपील छोड़ एक हाथ से लपका नामुमकिन कैच
जाल में फंसे अमेरिकी विमान: ईरान ने बिलबोर्ड से शुरू किया नैरेटिव वॉर , अमेरिका की उड़ाई खिल्ली
IPL 2026: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से दहला हैदराबाद, संजीव गोयनका का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
ईरान से पायलट के रेस्क्यू के बाद रूबियो का सनसनीखेज वीडियो: ही इज राइजन कहकर खड़े किए सवाल
रामगढ़: ईस्टर संडे पर गूंजे प्रार्थना के स्वर, प्रभु यीशु के पुनरुत्थान में डूबा मसीही समुदाय
पटना के अस्पताल में शर्मनाक हरकत: अरुणाचल की युवतियों से मांगा भारतीय होने का सबूत , नस्लीय टिप्पणी कर किया अपमान
राशन कार्ड धारकों को मुफ्त मोबाइल का मैसेज? जानें इस वायरल वीडियो का पूरा सच