पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने एक नया मोर्चा खोल दिया है। यह लड़ाई अब सिर्फ मिसाइलों और हथियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि नैरेटिव वॉर (आख्यान युद्ध) में बदल गई है। ईरान बिना एक भी गोली चलाए डिजिटल और सड़कों पर लगे बिलबोर्ड के जरिए अमेरिका को लगातार नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है।
तेहरान की सड़कों पर शिकार का प्रदर्शन ईरान ने अपनी राजधानी तेहरान के प्रमुख इंकलाब चौक पर एक बड़ा बिलबोर्ड लगाया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस बिलबोर्ड में होर्मुज स्ट्रेट को दिखाया गया है, जहां ईरानी सैनिक मछली पकड़ने का जाल लिए खड़े हैं। इस जाल में अमेरिका के कई फाइटर जेट्स और जंगी जहाज फंसते हुए दिख रहे हैं।
बिलबोर्ड पर फारसी भाषा में एक तल्ख संदेश लिखा है: पूरा फारस की खाड़ी क्षेत्र हमारा हंटिंग ग्राउंड (शिकारगाह) है। यह ईरान का मनोवैज्ञानिक हमला है, जिसके जरिए वह अपनी सैन्य ताकत को अमेरिका के मुकाबले बड़ा दिखाने की कोशिश कर रहा है।
डिजिटल दुनिया में मीम्स से वार ईरान केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसके दूतावास सोशल मीडिया (X) पर भी अमेरिका का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। हाल ही में, ईरान ने अपने डिफेंस सिस्टम के आगे अमेरिकी विमानों को फेल बताते हुए एक AI तस्वीर साझा की, जिसमें F-35 फाइटर जेट को ऑफ मोड में दिखाया गया। इसके कैप्शन में ईरान ने तंज कसते हुए इसे (OF) F-35 नाम दिया।
इतना ही नहीं, ईरान के ट्यूनीशिया स्थित दूतावास ने एक और कदम आगे बढ़ते हुए अमेरिकी वायुसेना (Air Force) को चेयर फोर्स (Chair Force) करार दिया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें अमेरिकी विमान के बजाय हवा में उड़ती हुई कुर्सियां दिखाई गई हैं, जिसका अर्थ है कि अमेरिकी सैन्य ताकत केवल दिखावा है।
ट्रंप प्रशासन के खिलाफ सोची-समझी रणनीति ईरान की इस रणनीति का सीधा मकसद अमेरिकी जनता के बीच ट्रंप प्रशासन की छवि को धूमिल करना है। ईरान जानता है कि अमेरिका पहले से ही घरेलू विरोध का सामना कर रहा है। इस नैरेटिव वॉर के जरिए ईरान बिना किसी बड़े खर्च के अमेरिका की सैन्य साख और राष्ट्रपति के प्रभाव को कम करने की कोशिश कर रहा है।
पश्चिम एशिया का यह डिजिटल चक्रव्यूह और बिलबोर्ड वॉर ईरान की उस नई रणनीति का हिस्सा है, जहां वह अमेरिका के महाशक्ति होने के दावे को हंसी का पात्र बना रहा है। फिलहाल, अमेरिका की ओर से इन कटाक्षों का कोई सीधा जवाब नहीं आया है, लेकिन ईरान का यह वार अंतरराष्ट्रीय मंच पर चर्चा का केंद्र बन गया है।
(OF)F35😎 pic.twitter.com/glvNqB4WO2
— Iran Embassy SA (@IraninSA) April 3, 2026
पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा के आरोपों पर भड़के हिमंता बिस्वा सरमा, मानहानि का केस करेंगे दर्ज
असम में ‘बीफ’ पर सियासी संग्राम: सीएम हिमंत की चेतावनी, एजेपी उम्मीदवार ने लगाए गंभीर आरोप
रियान पराग की कप्तानी ने जीता रवि शास्त्री का दिल, तारीफ में कह दी ऐसी बात!
क्या ईरान ने मार गिराया अमेरिकी रेस्क्यू विमान? मिडिल ईस्ट में हाई-वोल्टेज जंग का नया मोड़
शुभमन गिल कब करेंगे मैदान पर वापसी? गुजरात टाइटंस के कोच ने दिया बड़ा अपडेट
गोबर से सस्ती गैस: ₹500 में 18 किलो बायोगैस सिलेंडर, भाइयों के जुगाड़ ने मचाई धूम
ऑपरेशन सिंदूर: राफेल गिराने का पाकिस्तानी दावा निकला फर्जी , अमेरिकी एक्सपर्ट ने खोली पोल
भाभी जी की दबंगई: डिलीवरी बॉय से छीना गैस सिलेंडर, हाथ में पत्थर लेकर दी धमकी
PSL 2026: ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते पकड़े गए इमाद वसीम, पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत!
77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस