आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाए जाने के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल तेज है। इस बड़े घटनाक्रम के बीच पार्टी के पूर्व संस्थापक कुमार विश्वास का डेढ़ साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
कुमार विश्वास ने पहले ही भांप लिया था अंत वायरल हो रहे वीडियो में कुमार विश्वास ने स्पष्ट भविष्यवाणी की थी कि आम आदमी पार्टी में वही नेता अगला शिकार बनेगा जो ज्यादा लोकप्रिय होगा। विश्वास ने कटाक्ष करते हुए कहा था, उसने हीरोइन (परिणीति चोपड़ा) से शादी कर ली है, उसकी रीलें चर्चा में हैं और यही बात शीर्ष नेतृत्व को चुभ रही है।
विश्वास का सीधा दावा था कि पार्टी का नेतृत्व अपनी छाया से भी ज्यादा किसी और की चमक बर्दाश्त नहीं कर सकता। उन्होंने तंज कसा था कि जैसे ही राघव की शादी हुई, उन्हें तभी आभास हो गया था कि अब इनका पार्टी में टिकना मुश्किल है।
पार्टी का आरोप: मोदी सरकार के खिलाफ खामोश क्यों हैं राघव? हालांकि, पार्टी की ओर से इस कार्रवाई को आधिकारिक तौर पर सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन भीतरखाने की खबरें कुछ और ही हैं। वरिष्ठ नेताओं का आरोप है कि राघव चड्ढा सदन में जनता के मुद्दे उठाने और मोदी सरकार को घेरने में लगातार संकोच कर रहे थे।
पार्टी लाइन के विपरीत जाने और व्हिप का उल्लंघन करने को उनके खिलाफ इस कार्रवाई का मुख्य आधार बताया जा रहा है। AAP के शीर्ष नेतृत्व के लिए यह बर्दाश्त से बाहर था कि कोई नेता सामूहिक फैसलों से अलग अपनी राह बनाए।
राघव का पलटवार: मैं चुप कराया गया हूं, हारा नहीं कार्रवाई के बाद चुप्पी तोड़ते हुए राघव चड्ढा ने इसे एक साजिश करार दिया है। उन्होंने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने टोल प्लाजा की लूट, बैंक शुल्क और आम जनता के मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाया है।
राघव ने भावुक लहजे में कहा, मुझे खामोश कराया जा सकता है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। उनके इस रुख से साफ है कि वे पार्टी की इस सजा को आसानी से स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं।
बीजेपी ने ली चुटकी: डरपोक है आप नेतृत्व इस आंतरिक कलह का फायदा उठाते हुए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी को एकजुट दिखाने का नाटक कर रहे हैं, जबकि असलियत यह है कि वे अपनों की थोड़ी सी भी अलग राय या आलोचना से डरते हैं।
क्या यह कार्रवाई राघव चड्ढा के राजनीतिक करियर पर पूर्णविराम है या वे कोई नया रास्ता चुनेंगे? फिलहाल, कुमार विश्वास की भविष्यवाणी ने विपक्ष और जनता, दोनों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
कुमार विश्वास ने एक साल पहले राघव चड्ढा के लिए यही भविष्यवाणी कर दी थी। pic.twitter.com/74RvhDwgf0
— ocean jain (@ocjain4) April 3, 2026
रोहित शर्मा का सख्त अंदाज: टीम बस में देरी करने वाले स्टाफ मेंबर पर ऐसे बरसे हिटमैन
अवॉर्ड शो में मजाक पर मचा बवाल, राजपाल यादव ने फैंस से मांगी ये बड़ी मदद
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए अगले 48 घंटे बेहद नाजुक, दूतावास की सख्त एडवाइजरी जारी
10 रुपये की मेथी पर छिड़ा महासंग्राम: क्या भारत में रहना वाकई सस्ता है?
सभ्यता खत्म करने की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार, ट्रंप को दिखाया घुटनों पर बैठा चित्र
गजब की मार्केटिंग: चेहरा सूजा और धंधा चमक गया! शहद बेचने वाले का यह जुगाड़ हुआ वायरल
खेड़ा को पेड़ा बना दूंगा... पत्नी पर लगे आरोपों से भड़के असम CM हिमंता, कांग्रेस को दी बड़ी चेतावनी
लाल मटका या काला मटका: भीषण गर्मी में किसका पानी रहेगा ज्यादा ठंडा? जानें सही चुनाव
होर्मुज का ‘अग्निपथ’: ट्रंप के साथ 2 हफ़्ते की पीस डील और ईरान की 10 सख्त शर्तें
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर शहबाज शरीफ की कॉपी-पेस्ट फजीहत, सोशल मीडिया पर उड़े मजाक