चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब को 210 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था, लेकिन खराब फील्डिंग और एक बड़ी चूक ने चेन्नई को जीत की दहलीज से बाहर कर दिया।
इस मैच का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ 14वां ओवर था। नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद थे। पहली गेंद पर नेहल वढेरा ने रन लेने की कोशिश की। गेंद सीधे शिवम दुबे के हाथों में गई।
दुबे ने गेंद को नॉन-स्ट्राइकर की ओर फेंका, जबकि अगर वह विकेटकीपर की दिशा में थ्रो करते, तो श्रेयस अय्यर रन आउट हो सकते थे। उस समय अय्यर का विकेट गंवाना पंजाब के लिए भारी पड़ सकता था, लेकिन यह चूक सीएसके के लिए मैच हारने का कारण बनी।
मैच में सीएसके ने शुरुआत अच्छी की थी। 9वें ओवर में सरफराज खान के सटीक थ्रो से प्रभसिमरन सिंह रन आउट हुए, तो 12वें ओवर में अंशुल कंबोज ने कूपर कॉलनी को चलता कर पंजाब पर दबाव बनाया था। इन दो झटकों के बाद अगर सीएसके श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजने में कामयाब हो जाती, तो मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था।
रन आउट के जीवनदान का फायदा उठाते हुए श्रेयस अय्यर ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अय्यर ने मात्र 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
पंजाब की जीत में अय्यर के अलावा प्रियांश आर्या (39 रन), प्रभसिमरन सिंह (43 रन) और नेहल वढेरा (30 रन) ने भी अहम योगदान दिया। अंततः पंजाब ने इस बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सीएसके के घरेलू मैदान पर जीत का परचम लहरा दिया।
SARPANCH KA PUNCH! 💪❤️🤩@ShreyasIyer15 joins the party with a couple of MAXIMUMS! 🔥#TATAIPL 2026 | #CSKvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/V7g8urYvEn pic.twitter.com/mFjAJGLMD3
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 3, 2026
सब दिखता है दादी को! : आंखों के डॉक्टर से बुजुर्ग महिला की ऐसी टशन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
तुम डर गए हो... , राघव चड्ढा के वीडियो पर AAP का तीखा पलटवार
दिल्ली-एनसीआर में थरथराई धरती: डिनर के वक्त महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग
आर्टेमिस 2 मिशन: अंतरिक्ष में स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच, टॉयलेट रिपेयरिंग का वीडियो वायरल
जन्मदिन पर अजय देवगन का राजसी तोहफा: 1.4 करोड़ रुपये की मर्सिडीज से चमका गैराज
धुरंधर 2 के मुरीद हुए दिग्गज: 82 साल की एक्ट्रेस तनुजा ने बताया फिल्म का असली बाहुबली
ईरान की टॉप यूनिवर्सिटी पर अमेरिका-इजरायल का भीषण हमला, तबाही का मंजर देख दहल उठा तेहरान
दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला: सोल्जरथॉन के लिए सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
दिल्ली में अब नहीं होगा जानवरों पर अत्याचार: सभी 13 जिलों में बनेगा SPCA, जिम्मेदार होंगे DM
थाईलैंड के होटल में सो रहे कपल की गर्दन पर रेंगने लगा कोबरा, नींद खुली तो उड़े होश; वीडियो वायरल