सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। थाईलैंड के एक होटल में ठहरे दंपति के साथ जो हुआ, वह किसी डरावनी फिल्म के दृश्य जैसा है। बिस्तर पर सोते हुए अचानक गर्दन पर ठंडी और रेंगती हुई चीज महसूस होने के बाद जब उनकी नींद खुली, तो सामने एक विशाल कोबरा था।
क्या है पूरा मामला? यह घटना थाईलैंड के क्राबी शहर के एक होटल की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे दंपति गहरी नींद में सो रहे थे। तभी अचानक पति की नींद एक अजीब सी हलचल से खुली। उसने महसूस किया कि उसकी गर्दन के पास कुछ रेंग रहा है। डर के मारे वह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागा और स्टाफ को सूचित किया।
होटल के कमरे में मिला काला कोबरा हवाई खबर मिलते ही होटल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। कमरे की तलाशी ली गई तो बिस्तर के पास एक विशाल और खतरनाक काला कोबरा फुफकारता हुआ दिखाई दिया। सांप को देख किसी की भी जान हलक में आ सकती है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
सोशल मीडिया पर मची खलबली यह वीडियो अब एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जहां लोग इसे दिल दहला देने वाली घटना बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि दंपति की किस्मत अच्छी थी कि वे समय रहते जाग गए, वरना कोबरा का डंक जानलेवा साबित हो सकता था।
यूजर्स ने जताई चिंता वायरल होते ही लोगों ने होटल की सुरक्षा पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, होटल के कमरे के अंदर कोबरा का आना बेहद चौंकाने वाला है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, सोते समय ऐसी घटना का सामना करना किसी बुरे सपने जैसा है। शुक्र है कि वे सुरक्षित हैं।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। हम इन दावों की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं करते हैं।)
थाईलैंड के क्राबी शहर के एक होटल में ठहरे एक दंपत्ति सुबह करीब 5 बजे उठे, जब उनमें से एक अचानक रोते-चिल्लाते हुए बाहर भागा और कहने लगा कि बिस्तर पर उनकी गर्दन पर एक सांप रेंग रहा है।
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 31, 2026
स्टाफ को बुलाया गया और उन्होंने कमरे के अंदर एक विशाल काले कोबरा को फुफकारते हुए पाया। सांप को… pic.twitter.com/Za1s249vmG
सम्मान नहीं मिला तो मैं चला... : करियर के आखिरी दिनों पर छलका युवराज सिंह का दर्द, विराट-शास्त्री पर उठाए सवाल
योगी सरकार का बड़ा दांव: यूपी में 1.5 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां
तुम डर गए हो... , राघव चड्ढा के वीडियो पर AAP का तीखा पलटवार
चांद पर स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच: खराब टॉयलेट ठीक कर जीता लोगों का दिल
गुजरात में खौफनाक मंजर: स्कूटी सवार पर अचानक झपटी आक्रामक गाय, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
क्या ईरान ने वाकई गिराए 2 F-35? अमेरिका ने दावों की खोली पोल
राज्यसभा से विदाई के बाद एक्शन में प्रियंका चतुर्वेदी, मल्लिकार्जुन खरगे से की अहम मुलाकात
भारत आ रहा ईरानी तेल का टैंकर अचानक चीन की ओर मुड़ा, क्या पेमेंट बना अड़चन?
पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा बवाल: मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली
टी20 वर्ल्ड कप जीत के नायक: पीएम मोदी ने संजू सैमसन को बताया सच्चा खिलाड़ी