अचानक बदला रास्ता ईरान से करीब 6 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा जहाज पिंग शुन (PING SHUN) ने अचानक अपना रुख बदल लिया है। अरब सागर से गुजरात के वाडिनार बंदरगाह की ओर बढ़ रहा यह जहाज अब चीन की तरफ मुड़ गया है। इस बदलाव ने तेल बाजार में हलचल पैदा कर दी है।
क्या है रास्ता बदलने की वजह? वैश्विक व्यापार डेटा फर्म केप्लर (Kpler) के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मुख्य कारण पेमेंट की शर्तों में आया कड़ा रुख है। बताया जा रहा है कि ईरानी विक्रेता ने पहले दी जाने वाली 30-60 दिनों की क्रेडिट विंडो को खत्म कर दिया है। अब तेल के बदले एडवांस पेमेंट या तुरंत भुगतान की मांग की जा रही है।
युद्ध के हालात का असर विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान में युद्ध के चलते बने तनावपूर्ण हालात के कारण विक्रेता अब किसी भी तरह का वित्तीय जोखिम नहीं लेना चाहते। इस बदलाव से स्पष्ट है कि वैश्विक बाजार में कमर्शियल शर्तें और पेमेंट गेटवे अब लॉजिस्टिक्स से भी ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं।
भारतीय रिफाइनरियों पर सस्पेंस फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्गो किस भारतीय रिफाइनरी (इंडियन ऑयल, नायरा एनर्जी या बीपीसीएल) के लिए मंगाया गया था। इस खेप को भारत और ईरान के बीच व्यापार के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि यह 2019 के बाद भारत आने वाली पहली ईरानी तेल खेप होती।
क्या वापस भारत आएगा तेल? जानकारों का मानना है कि यदि भारत और ईरान के बीच पेमेंट से जुड़ी ये समस्याएं सुलझा ली जाती हैं, तो जहाज को दोबारा भारत की दिशा में मोड़ा जा सकता है। फिलहाल, यह घटना दिखाती है कि मौजूदा वैश्विक हालातों में तेल व्यापार के वित्तीय सौदे कितने अस्थिर हो गए हैं।
🇮🇳While the media highlighted India s first Iranian oil shipment in recent years, Kpler tracking now shows the vessel has been redirected to China.
— Anas Alhajji (@anasalhajji) April 3, 2026
Will get an update tomorrow.
Map form @Kpler pic.twitter.com/wOoBoi3ivY
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला
युवराज सिंह ने क्रिकेटरों को दी गोल्फ मंत्र , कहा- तनाव कम करने के लिए खेलें यह गेम
मंदिर में हैवानियत: बाल पकड़कर महिला को घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
मालदा घेराव कांड: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
बंदर को खिलाया अदरक, फिर जो हुआ देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
ईरान का सबसे ऊंचा पुल तबाह: ट्रंप की दो टूक- समझौता करो या अंजाम भुगतो
82 साल की तनुजा ने देखी धुरंधर 2 , फिल्म के असली हीरो का कर दिया खुलासा
दिल्ली में पशुओं की सुरक्षा अब और पुख्ता: हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, DM संभालेंगे कमान
मालदा में 7 जजों को बंधक बनाने का मामला: अब NIA करेगी जांच, TMC पार्षदों पर भी गिरी गाज
आम आदमी पार्टी में बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाया, वायरल पोस्ट से मची खलबली