तेहरान: मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार दोपहर ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिका और इजरायली लड़ाकू विमानों ने संयुक्त रूप से भीषण हवाई हमले किए। इस हमले में ईरान की शीर्ष 10 शिक्षण संस्थानों में से एक, शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया गया है।
यूनिवर्सिटी और एयरपोर्ट बने मुख्य टारगेट ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, हमले की चपेट में नॉर्थ तेहरान के वेलनजक क्षेत्र में स्थित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी आई है। इसके साथ ही, पश्चिमी तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी बमबारी का निशाना बनाया गया। हमले के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में परिसर में भारी तबाही और धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता है। फिलहाल हताहतों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं हुई है।
शिक्षा और शोध का प्रमुख केंद्र है यह संस्थान 1960 में स्थापित शाहिद बेहेश्ती यूनिवर्सिटी ईरान में उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक शोध का एक प्रमुख स्तंभ मानी जाती है। इसका नाम क्रांतिकारी नेता आयतुल्ला मोहम्मद बेहेश्ती के नाम पर रखा गया है, जहां हजारों की संख्या में छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं। जंग के बीच शैक्षणिक संस्थान का निशाने पर आना युद्ध के नियमों को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ सकता है।
पाश्चर इंस्टीट्यूट पर भी हो चुके हैं हमले यह पहली बार नहीं है जब ईरान के नागरिक और शोध संस्थानों को निशाना बनाया गया है। हाल ही में तेहरान स्थित पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ ईरान पर भी हमला किया गया था। यह एक सदी पुराना बायो-मेडिकल और सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य कानूनों का गंभीर उल्लंघन और मानवता पर हमला करार दिया था।
28 फरवरी से जारी है आर-पार की जंग ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच यह सीधी जंग 28 फरवरी, 2026 को शुरू हुई थी। तब से खाड़ी के देश बारूदी ढेर पर बैठे हैं। एक तरफ जहां अमेरिकी और इजरायली विमान ईरान के रणनीतिक ठिकानों और संस्थानों को तबाह कर रहे हैं, वहीं ईरान भी जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को अपना निशाना बना रहा है। तनाव इस हद तक बढ़ गया है कि अब शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थान भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।
#WATCH | Aftermath of the US strike on Tehran s Shahid Beheshti University.
— ANI (@ANI) April 3, 2026
American fighter jets have carried out an airstrike targeting one of Iran s top ten universities, Tehran s Beheshti University , says IRIB
(Video source: IRIB via ANI) pic.twitter.com/BfRt6jqF4l
ट्रंप की धमकियों का ईरान दे रहा डिजिटल जवाब: पेंटागन को चिढ़ाने के लिए अपनाई ये रणनीति
दरभंगा में दिनदहाड़े 2 करोड़ की बड़ी डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने मचाया आतंक
IPL 2026: शनिवार को लगेगा क्रिकेट का डबल डोज, दिल्ली-मुंबई और गुजरात-राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर
जब दिल्ली में गूंजा जन गण मन : बांग्लादेशी कलाकारों ने पेश की भारत-बांग्लादेश दोस्ती की मिसाल
शादी सबसे बड़ा स्कैम है? पति की ऑफिस लाइफ से परेशान महिला का वीडियो वायरल
राघव, तुम मोदी से डर गए हो : अपने ही सांसद पर AAP का बड़ा हमला, संसद में चुप्पी पर उठे सवाल
ईरान के दावे से मचा हड़कंप: क्या अमेरिकी फाइटर जेट ढेर और पायलट कैद?
असम में गरजे योगी आदित्यनाथ: कांग्रेस-UDF ने घुसपैठियों को दी पनाह, अब और नहीं
टी20 वर्ल्ड कप जीत के नायक: पीएम मोदी ने संजू सैमसन को बताया सच्चा खिलाड़ी
मध्य पूर्व में नया पुल युद्ध : ईरान ने जारी की 8 बड़े पुलों की हिट लिस्ट, तनाव चरम पर