चेन्नई सुपर किंग्स के युवा सनसनी आयुष म्हात्रे ने क्रिकेट जगत में अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई उनकी तूफानी पारी ने उन्हें आईपीएल के रिकॉर्ड बुक में एक खास जगह दिला दी है।
वैभव सूर्यवंशी के बाद दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 19 साल से कम उम्र में आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50+ रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने तीन बार यह कारनामा किया है। आयुष म्हात्रे और पृथ्वी शॉ ने दो-दो बार 50+ रनों की पारी खेलकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।
चेपॉक के नए किंग बने म्हात्रे आयुष ने चेपॉक स्टेडियम में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर अर्धशतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 18 साल और 261 दिन की उम्र में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया।
73 रनों की विस्फोटक पारी सीएसके के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे आयुष ने प्रशंसकों की उम्मीदों को पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 169.76 की शानदार स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।
विजयकुमार वैशाक ने रोका विजय रथ आयुष की शानदार पारी का अंत विजयकुमार वैशाक ने किया। पारी के 13वें ओवर में वैशाक की एक फुल लेंथ और वाइड गेंद पर म्हात्रे ने शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से में लगकर सीधे चहल के हाथों में चली गई। एक बड़ी पारी खेलने के बाद म्हात्रे को पवेलियन लौटना पड़ा, लेकिन तब तक वे अपना प्रभाव छोड़ चुके थे।
- Play Pull Shot like Rohit Sharma
— Sam (@Cricsam01) April 3, 2026
- Building inning Virat Kohli
- Mentoring Under Thala
50 FOR ONE & ONLY CSK STAR - AYUSH MHATRE 🌟
pic.twitter.com/J6nVeV2jx9
ईरान-अमेरिका में ब्रिज वॉर का आगाज: 8 देशों के पुल निशाने पर, मिडिल ईस्ट में मची खलबली
खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं : राज्यसभा से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का तीखा वार
चार बहनें हैं, शादी कैसे करेंगे? सुसाइड कर लूंगा , डिप्टी सीएम के सामने फफक कर रो पड़ा फौजी
ईरान के यूरेनियम पर ट्रंप का डेथ मिशन : क्या तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
समंदर में भारत की नई आंधी: INS तारागिरी और अरिदमन से बढ़ी हिंद महासागर में धमक
मास्टर ब्लास्टर की गुगली : हमशक्ल को कुर्सी पर बिठाया और दोस्त को बनाया बेवकूफ, देखें वायरल वीडियो
माइनस डिग्री में जमी रोटी, फिर भी मुस्कान नहीं छोड़ी; वायरल वीडियो देख गर्व से भर उठे देशवासी
शेयर बाजार में हाहाकार: नितिन कामथ ने निवेशकों को दिया सफलता का मंत्र
प्रोफेसर आलोक खरे का विवादित पोस्ट: भाजपा नेत्री पर टिप्पणी के बाद बरेली कॉलेज बना अखाड़ा
मंच पर अपमानित महसूस कर रहे सुनील पाल, बोले- सिर्फ शुक्रिया कहना था, लेकिन माइक तक नहीं दिया