उत्तर प्रदेश के बरेली कॉलेज में अनुशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आलोक कुमार खरे खुद अनुशासनहीनता के आरोपों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला भाजपा नेता को लेकर की गई उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी ने शिक्षा संस्थान को राजनीतिक संग्राम का केंद्र बना दिया है।
प्रोफेसर खरे ने सोशल मीडिया पर भाजपा की चर्चित नेत्री माधवी लता की तस्वीर साझा करते हुए उस पर सेक्सी जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, हड़कंप मच गया। मामले के तूल पकड़ते ही प्रो. खरे ने सफाई दी कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि फोटो में कौन है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें फंसाने के लिए यह साजिश रची गई है।
1 अप्रैल को मामला तब हिंसक हो गया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता कॉलेज परिसर में जुट गए। प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया गया और प्रोफेसर खरे के साथ धक्का-मुक्की की गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि छात्राओं ने भी मोर्चा संभाल लिया, जिसके बाद प्रोफेसर को अपनी जान बचाने के लिए स्टाफ के पीछे छिपना पड़ा।
विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रोफेसर खरे ने खुद को खतरों का खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं और न ही सरकार विरोधी हैं, बल्कि व्यवस्था की कमियों पर लिखना उनका काम है। उन्होंने दावा किया कि कॉलेज के भीतर ही कुछ लोगों ने बाहरी तत्वों के साथ मिलकर उन पर हमला करने की योजना बनाई थी।
बढ़ते हंगामे को देखते हुए बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश राय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की। प्रोफेसर आलोक खरे को चीफ प्रॉक्टर के पद से हटा दिया गया है। साथ ही, पूरी प्रॉक्टोरियल टीम को भंग कर दिया गया है ताकि कॉलेज का शैक्षणिक माहौल सामान्य हो सके।
विवाद के केंद्र में रहीं माधवी लता तेलंगाना की एक प्रमुख भाजपा नेता हैं। वे न केवल एक उद्यमी हैं, बल्कि भरतनाट्यम डांसर और सामाजिक कार्यकर्ता भी रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़कर वे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई थीं। अपनी बेबाक छवि और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों पर मुखर रहने के कारण उनकी पहचान एक प्रभावशाली नेत्री की है।
*In UP s Bareilly, Alok Khare, chief proctor of Bareilly college, landed in soup over his Facebook post with alleged inappropriate comment. Members of ABVP heckled and attacked proctor Khare in the college premises. pic.twitter.com/oikU7NKR39
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) April 1, 2026
नैनीताल में विधायक पुत्र की पावर फेल: SDM ने बीच सड़क पर सीज की फॉर्च्यूनर, वीडियो वायरल
दिल पत्थर कर देने वाली तस्वीर: तमाशबीन बने रहे लोग, नंगे पैर दौड़कर मां की जान बचाता रहा मासूम
PSL में बारिश का फनी ड्रामा और वॉर्नर-मोईन की बहस: मैदान से बाहर मचा बवाल!
अब आधार सेंटर ढूंढना हुआ चुटकियों का काम: UIDAI का नया फीचर देगा लोकेशन की सटीक जानकारी
स्कूल ड्रेस के नाम पर लूट का अर्थशास्त्र : घटिया क्वालिटी, भारी दाम और स्कूलों की काली करतूत
चांद पर स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच: खराब टॉयलेट ठीक कर जीता लोगों का दिल
प्रोफेसर आलोक खरे का विवादित पोस्ट: भाजपा नेत्री पर टिप्पणी के बाद बरेली कॉलेज बना अखाड़ा
IPL 2026: आयुष म्हात्रे का धमाका, पृथ्वी शॉ की बराबरी कर लिस्ट में जमाया अपना जलवा
PoK की घर वापसी तय: ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख का बड़ा दावा
पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा बवाल: मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली