आज के समय में आधार कार्ड न केवल पहचान का सबूत है, बल्कि बैंक से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह इसकी अनिवार्यता है। हालांकि, नाम, पता या अन्य बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अक्सर हमें आधार सेवा केंद्र के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार सही केंद्र की जानकारी न होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। अब इस समस्या का समाधान होने जा रहा है।
UIDAI ने एक नई पहल के तहत MapmyIndia के साथ पार्टनरशिप की है। इस करार का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने सबसे नजदीकी ऑथराइज्ड आधार केंद्र की जानकारी आसानी से उपलब्ध कराना है। आने वाले कुछ महीनों में यह सुविधा Mappls ऐप पर लाइव हो जाएगी।
इस नई तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह केवल सेंटर की लोकेशन ही नहीं बताएगी, बल्कि वहां दी जाने वाली सेवाओं का विवरण भी देगी। उपयोगकर्ता ऐप के जरिए जान सकेंगे कि उस विशेष सेंटर पर एडल्ट एनरोलमेंट, चाइल्ड एनरोलमेंट या केवल मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा उपलब्ध है या नहीं।
अक्सर फर्जी आधार कार्ड की खबरें सामने आती हैं, जिसे लेकर UIDAI ने सचेत किया है। आप खुद भी यह पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नहीं:
यह नई सुविधा उन लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी जिन्हें अपडेट के लिए दफ्तरों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। जल्द ही आप अपने घर बैठे आधार सेंटर की सटीक लोकेशन ट्रैक कर सकेंगे।
Finding an Aadhaar Centre is about to get much easier! 🇮🇳
— Aadhaar (@UIDAI) April 2, 2026
UIDAI has partnered with MapmyIndia to bring authorised Aadhaar Centres directly to the Mappls App.
Coming soon, this feature will help users quickly locate the nearest authorised centres and check available services —… pic.twitter.com/OZ3UzPhtFg
IPL 2026: पीली जर्सी का बदलता रंग- धोनी के बिना CSK की नई जंग और पुरानी पहचान की तलाश
सम्मान नहीं मिला तो मैं चला... : करियर के आखिरी दिनों पर छलका युवराज सिंह का दर्द, विराट-शास्त्री पर उठाए सवाल
मालदा घेराव कांड: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे कई राज
जो डर गया, समझो मर गया : राघव चड्ढा के वीडियो पर मचा घमासान, अपनों ने ही बोला हमला
क्या AAP से अलग होंगे राघव चड्ढा? उपनेता पद से हटने के बाद तेजिंदर बग्गा ने शेयर किया पुराना वीडियो
आर्टेमिस 2 मिशन: अंतरिक्ष में स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच, टॉयलेट रिपेयरिंग का वीडियो वायरल
खामोश किया गया, हारा नहीं... उप-नेता पद से हटाए जाने पर पहली बार बोले राघव चड्ढा
क्या ईरान ने फिर मार गिराया अमेरिका का अजेय F-35? पेंटागन की चुप्पी ने बढ़ाई हलचल
माइनस डिग्री में जमी रोटी, फिर भी मुस्कान नहीं छोड़ी; वायरल वीडियो देख गर्व से भर उठे देशवासी
धुरंधर 2 का रिव्यू: 82 साल की तनुजा ने रणवीर सिंह को नहीं, इन्हें बताया फिल्म का असली हीरो