आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची अंदरूनी हलचल अब सार्वजनिक हो गई है। राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद युवा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और तीखा बयान जारी किया है। उन्होंने साफ कहा है कि उन्हें खामोश करने की कोशिश की गई है, लेकिन वे झुके नहीं हैं।
राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सवाल किया, मैंने संसद में हमेशा उन मुद्दों को उठाया जिन्हें नजरअंदाज किया जाता था। क्या जनहित के विषय उठाना कोई अपराध है? चड्ढा के इस बयान को पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए फैसलों के खिलाफ सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटाने का औपचारिक अनुरोध किया है। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सूत्रों का दावा है कि पार्टी ने यह भी मांग की है कि संसद में चड्ढा को AAP के आवंटित कोटे से बोलने के लिए समय न दिया जाए।
कभी अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद सिपाही माने जाने वाले चड्ढा की पिछले कुछ समय से पार्टी कार्यक्रमों से दूरी चर्चा का विषय बनी हुई थी। खबरों के मुताबिक, पार्टी नेतृत्व इस बात से नाराज था कि चड्ढा संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में शीर्ष नेतृत्व को पहले से अवगत नहीं कराते थे।
बदले हुए सियासी घटनाक्रम में चड्ढा ने एक के बाद एक वीडियो पोस्ट कर अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मध्यम वर्ग पर टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपायरी की समस्या और पितृत्व अवकाश (Paternity Leave) जैसे संवेदनशील मुद्दे उठाकर खुद को जनता से जोड़ने की कोशिश की है।
वहीं, नई जिम्मेदारी मिलने पर अशोक मित्तल ने कहा कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे सदन में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देंगे।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह विवाद यहीं थम जाएगा या आने वाले समय में AAP के भीतर यह शीतयुद्ध और गहराएगा। राघव चड्ढा की बगावती तेवर यह संकेत दे रहे हैं कि पार्टी के भविष्य की राजनीति में अभी कई और बड़े उलटफेर होना बाकी हैं।
Silenced, not defeated
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 3, 2026
My message to the ‘aam aadmi’
—
खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ
आम आदमी’ को मेरे संदेश pic.twitter.com/poUwxsu0S3
बेड पर कमजोर शरीर और लड़खड़ाती आवाज: दिग्गज निर्देशक भरथिराजा को पहचानना हुआ मुश्किल, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
ईरान का बड़ा दावा: आसमान से गिरा अमेरिका का अदृश्य F-35 फाइटर जेट, पायलट की मौत की आशंका!
बहुत देर होने से पहले समझौता कर लो : ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, ढहाया सबसे ऊंचा पुल
चलती ट्रेन बनी प्राइवेट क्लब: यात्रियों की बदतमीजी देख भड़का इंटरनेट, रेलवे ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: धूल भरी आंधी के बाद अब बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
राज्यसभा में आप का बड़ा फेरबदल: राघव चड्ढा की छुट्टी पर अशोक मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
मेरी सफलता से जलते हैं लोग... लगातार 2 हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे
कोलकाता: चुनाव आयोग ऑफिस घेराव में 2 TMC पार्षद फंसे, FIR दर्ज; मालदा बवाल पर SC सख्त
25 करोड़ के कैमरन ग्रीन के साथ बीच मैदान पर हुआ अपमान , जूनियर खिलाड़ी ने जमकर सुनाई खरी-खोटी
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल