उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच, मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के करीब 20 जिलों पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका है।
शुक्रवार और शनिवार के लिए अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार (3 अप्रैल) के लिए यलो अलर्ट और शनिवार (4 अप्रैल) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों पर मंडरा रहा खतरा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत करीब 20 जिलों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 4 अप्रैल को यह दायरा और बढ़ेगा, जिससे पूर्वी और पश्चिमी यूपी के करीब 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
फसलों के लिए बड़ा संकट विभाग ने चेतावनी दी है कि आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। साथ ही, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे खेतों में खड़ी रबी की फसलों को भारी नुकसान होने का अंदेशा है। किसानों को अपनी फसल की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है।
गर्मी और उमस का सितम पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश ने भीषण गर्मी का सामना किया है। बांदा (38.8 डिग्री), आजमगढ़ (38.4 डिग्री) और अयोध्या (38 डिग्री) ने सबसे अधिक तापमान दर्ज किया। तेज धूप और उमस ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है।
मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें। आंधी-तूफान के समय ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। सुरक्षित स्थानों पर रहकर ही खराब मौसम के इस दौर को टाला जा सकता है।
*प्रेस विज्ञप्ति-प्रदेश में 3 अप्रैल से तड़ित झंझावात एवं ओलावृष्टि के साथ बेमौसम वर्षा की सम्भावना pic.twitter.com/Hiayf7hyUl
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 2, 2026
डूरंड लाइन पर भीषण युद्ध: अफगान सेना का पाकिस्तान में बड़ा हमला, 3 सैनिकों की मौत
ट्रंप का वॉर गेम : युद्ध की आग से कैसे मालामाल हो रहा है ईरान?
KKR के खिलाफ जीत के बाद अभिषेक शर्मा को तगड़ा झटका, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की चुप्पी ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास वीडियो
INS तारागिरी: समंदर में भारत की नई आंधी, दुश्मन के रडार को चकमा देने वाला स्टेल्थ योद्धा तैयार
पानी और ऑक्सीजन खत्म हो सकता है, लेकिन मेरा बकर-बकर नहीं: मासूम बच्ची का वीडियो हुआ वायरल
ईरान का सबसे ऊंचा पुल तबाह: ट्रंप की दो टूक- समझौता करो या अंजाम भुगतो
ट्रंप की भद्दी टिप्पणी पर भड़के मैक्रों, बोले- ये बयान जवाब देने लायक भी नहीं
BPSC AEDO परीक्षा: एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
होर्मुज में आर्थिक घेराबंदी : 25 से अधिक जहाजों पर हमलों के बाद 60 देशों ने बुलाई इमरजेंसी बैठक