अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा (डूरंड लाइन) पर तनाव अपने चरम पर है। अफगान सेना ने सीमा पार कर पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर बड़ा हमला बोला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई खोस्त-खुर्रम बॉर्डर के पास हुई है, जिसे एक सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है।
गुलाम खान इलाके में जंग झड़प की शुरुआत खोस्त के गुलाम खान इलाके में हुई, जो देखते ही देखते डूरंड लाइन के बड़े हिस्से तक फैल गई। अफगान सेना ने रॉकेट लॉन्चर (RL) और भारी मशीन गनों के साथ पाकिस्तानी पोस्टों को निशाना बनाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विजुअल्स में अफगान बलों को आर्टिलरी और टैंकों का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है, जिससे पाकिस्तानी चौकियां पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं।
पाकिस्तान को भारी नुकसान देर रात तक चली इस सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। सैन्य सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में पाकिस्तान के कम से कम 3 सैनिकों की मौत हुई है और 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। अफगान सेना की आक्रामकता इतनी अधिक थी कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विवाद की जड़: हवाई हमले और टीटीपी दोनों देशों के बीच यह तनाव फरवरी में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों के बाद से लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में 3 मार्च को कुनार प्रांत के असदाबाद में पाकिस्तानी गोलीबारी में कई नागरिकों की मौत हुई थी। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान अपनी धरती पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को पनाह दे रहा है, जबकि काबुल सरकार इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पाकिस्तान की आंतरिक विफलता मानती है।
सीमा पर युद्ध जैसे हालात वर्तमान में सीमावर्ती इलाकों में स्थिति बेहद तनावपूर्ण है। दोनों तरफ से भारी हथियारों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर पूर्ण युद्ध की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सीमा पर जारी गोलीबारी ने इलाके में युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।
Afghan Army intensifies offensive across the Durand Line targeting Pakistani military installations. Emerging visuals show rocket launcher (RL) attacks on key positions, along with continuous heavy machine gun firing.
— Shivank Mishra (@shivank_8mishra) April 2, 2026
Video Credits : @burhan_uddin_0 https://t.co/n0DhLQvyFV pic.twitter.com/UxGmcDNl4e
कोलकाता: चुनाव आयोग ऑफिस घेराव में 2 TMC पार्षद फंसे, FIR दर्ज; मालदा बवाल पर SC सख्त
अरे बेवकूफ ट्रंप! : ईरान ने मिसाइल पर लिखकर दी ऐसी चुनौती, दुनिया में मचा हड़कंप
चलती ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग: क्या गरीबी इंसान को मौत से समझौता करने पर मजबूर कर देती है?
ऋषभ पंत के अपमान पर भड़के IPL के फाउंडर, संजीव गोयनका को दी ड्रामा कम करने की नसीहत
WTO में भारत का कड़ा रुख: चीन समर्थित IFD समझौते को दी मात, पीयूष गोयल ने कहा- भीड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे
IPL में खेलने की जिद: श्रीलंकाई गेंदबाज ने बोर्ड को घसीटा कोर्ट, संन्यास की दी धमकी
मालदा कांड पर ममता का बड़ा हमला: अमित शाह इस्तीफा दें, BJP और चुनाव आयोग खेल रहे आग से
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला
एमएस धोनी की मैदान पर वापसी: क्या अगले मैच में थलाइवा भरेंगे हुंकार?
यूपी में फिर बिगड़ा मौसम: 20 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, ओलावृष्टि की भी चेतावनी