भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दक्षिणी रेलवे (SR) की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, अब यात्री अपनी यात्रा शुरू होने से मात्र 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते हैं। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी हो गई है।
पुराने नियमों से मुक्ति पहले यात्रियों को ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले या रिजर्वेशन चार्ट बनने तक ही बोर्डिंग पॉइंट बदलने की अनुमति थी। समय सीमा चूकने पर यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब रेलवे ने इस समय सीमा को बढ़ाकर ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले तक कर दिया है, जो कि दूसरे चार्ट के अपडेट होने तक मान्य होगा।
किन्हें मिलेगा इस सुविधा का लाभ? रेलवे के नए नियमों के तहत यह सुविधा केवल कन्फर्म और RAC टिकट वाले यात्रियों को ही मिलेगी। वेटलिस्टेड टिकट धारक इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। साथ ही, बोर्डिंग पॉइंट बदलने की अनुमति केवल एक बार ही दी जाएगी।
ऑनलाइन बदलने की प्रक्रिया
ऑफलाइन बदलने का विकल्प अगर आप इंटरनेट का उपयोग नहीं कर रहे हैं, तो आप अपने नजदीकी Passenger Reservation System (PRS) काउंटर पर जाकर भी यह बदलाव करवा सकते हैं। इसके लिए आपको अपना वैध टिकट और ओरिजिनल आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा।
सावधानी जरूरी: नियम तोड़ने पर जुर्माना रेलवे ने स्पष्ट किया है कि एक बार बोर्डिंग पॉइंट बदल लेने के बाद आप पुराने स्टेशन से यात्रा नहीं कर पाएंगे। यदि आप पुराने स्टेशन से ट्रेन में चढ़ते हुए पाए गए, तो आपको पुराने और नए स्टेशन के बीच की दूरी का जुर्माना और किराया दोनों भरना पड़ सकता है। अतः यात्रा से पहले पूरी सावधानी बरतें।
📢 Big update for Railway passengers!
— Southern Railway (@GMSRailway) April 1, 2026
You can now change your boarding point up to 30 minutes before your train departs — a brand new facility effective from 1st April 2026!
Swipe to know more 👉 and save this post for your next journey! 🔖🚆#SouthernRailway #IndianRailways… pic.twitter.com/ytvoAynUBe
होर्मुज संकट: LPG-LNG जहाजों की सुरक्षा पर भारत की नजर, विदेश सचिव करेंगे अहम बैठक
नीतीश कुमार की असमय विदाई ? गृह विभाग के पत्र पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला
BPSC AEDO परीक्षा: एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध, 14 अप्रैल से शुरू होगी लिखित परीक्षा
ईरान ने फोड़ दी अमेरिकी बाज की आंखें: क्या बोनयार्ड के कबाड़ से फिर उड़ान भर पाएगा पेंटागन का प्लान?
KKR के खिलाफ जीत के बाद अभिषेक शर्मा को तगड़ा झटका, BCCI ने लगाया भारी जुर्माना
क्या अब अभिषेक शर्मा के लिए स्टार से लीजेंड बनने का वक्त आ गया है?
बेड पर कमजोर शरीर और लड़खड़ाती आवाज: दिग्गज निर्देशक भरथिराजा को पहचानना हुआ मुश्किल, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
चीन में रोबोटैक्सी का बड़ा फेलियर: बीच सड़क पर ठप हुईं सैकड़ों गाड़ियां, घंटों फंसे रहे यात्री
ट्रंप का ईरान को अंतिम अल्टीमेटम : 37 हजार करोड़ के B1 ब्रिज को मलबे में बदला
केरल का कोकोनट ऐप : अब कैब की तरह बुक करें नारियल तोड़ने वाला, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद