सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक ने उनसे गैस सिलेंडर न मिलने की शिकायत की। वीडियो में एक शख्स यह कहता सुनाई दे रहा है, गैस नहीं मिल रहा है सर, क्या करेंगे हम लोग।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कई यूजर्स इसे सरकार की विफलता और एलपीजी संकट से जोड़कर पेश कर रहे हैं। हालांकि, सच्चाई कुछ और ही है।
पड़ताल में यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं हैं। वह उनके हमशक्ल हैं। वीडियो में व्यक्ति का फेशियल स्ट्रक्चर और हाव-भाव पीएम मोदी से मेल नहीं खाते हैं।
यह घटना ओडिशा के राउरकेला की है, जो 28 मार्च 2026 को रामनवमी के जुलूस के दौरान रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान वहां मौजूद भीड़ पीएम के हमशक्ल को देखकर हैरान रह गई थी।
वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम सदानंद नायक है, जो कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले हैं। सदानंद नायक लंबे समय से प्रधानमंत्री मोदी के हमशक्ल के रूप में चर्चा में रहते हैं। वे अक्सर भाजपा की रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में पीएम मोदी की वेशभूषा में नजर आते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सदानंद नायक सितंबर 2025 में ओडिशा के झारसुगुड़ा में आयोजित पीएम मोदी की वास्तविक सभा में भी देखे गए थे, जहां उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
वायरल दावे के विपरीत, प्रधानमंत्री का हाल के दिनों में राउरकेला का कोई आधिकारिक दौरा नहीं हुआ है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के रिकॉर्ड के अनुसार, पीएम मोदी ने आखिरी बार सितंबर 2025 में ओडिशा का दौरा किया था।
अतः, एलपीजी संकट के नाम पर वायरल हो रहा यह वीडियो एक भ्रामक दावा है। वीडियो में दिख रहा शख्स प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल सदानंद नायक हैं, जिनका इस कथित शिकायत से कोई लेना-देना नहीं है।
*बीच रोड शो के दौरान जब युवक ने मोदी से मांंगी गैस
— AMETHI LIVE (@AmethiliveCom) April 1, 2026
अंकल गैस नहीं मिल रहा..क्या करेंगे हम लोग..
फिर क्या बोले मोदी#viralvídeo pic.twitter.com/81oPCOk7XL
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: अब किसी एक दुकान से किताब-कॉपी खरीदना अनिवार्य नहीं, दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस
एलपीजी का झंझट खत्म! प्रयागराज के दुकानदार का जुगाड़ , वेस्ट इंजन ऑयल से बना डाला चूल्हा
IPL 2026: एक समय लड़खड़ाई SRH, फिर क्लासेन-रेड्डी के प्रहार से कोलकाता को मिला 227 रनों का लक्ष्य
मिडिल ईस्ट में बड़ा टकराव: अमेरिका-इजरायल के हमले में तबाह हुआ ईरान का सबसे ऊंचा ‘B1 ब्रिज’
जब बीफ बयान के कारण घिर गए थे रणबीर कपूर, राम बनने पर मचा था बवाल
इजरायल-अमेरिका का घातक प्रहार: ईरान का सबसे ऊंचा B1 ब्रिज ताश के पत्तों की तरह ढहा
धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर गरजे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- इसे रोक के दिखाओ...
IPL 2026: हार के बाद फिर चर्चा में संजीव गोयनका, ऋषभ पंत संग बातचीत का वीडियो वायरल
ईरान-अमेरिका जंग: ट्रंप का उलझा हुआ संबोधन, क्या बिना एग्जिट प्लान फंस गया सुपरपावर?
KKR vs SRH: अभिषेक शर्मा का विकेट बना विवाद की वजह, अंपायर के फैसले पर उठे गंभीर सवाल