आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बावजूद 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
शुरुआती झटकों से सहमी दिल्ली जीत के लिए 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 26 रनों के स्कोर पर अपने 4 प्रमुख विकेट गंवा दिए थे। ऐसा लग रहा था कि दिल्ली की टीम इस मैच में बुरी तरह हार जाएगी और लखनऊ आसानी से मैच निकाल लेगी।
कोच हेमांग बदानी का मास्टरस्ट्रोक मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब 5वें ओवर में कप्तान अक्षर पटेल आउट होकर वापस लौट रहे थे। कोच हेमांग बदानी ने खेल की नब्ज पहचानते हुए तुरंत एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने बल्लेबाजी के लिए तैयार बैठे अनुभवी डेविड मिलर को रोक दिया।
बदानी ने उस वक्त ट्रिस्टन स्टब्स को ऊपर भेजने का जोखिम भरा निर्णय लिया, जो उस समय पैड-अप भी नहीं थे। यह एक रणनीतिक चाल थी, जिसका उद्देश्य क्रीज पर बाएं-दाएं हाथ के कॉम्बिनेशन को बनाए रखना था।
स्टब्स और रिजवी की ऐतिहासिक साझेदारी कोच का यह दांव पूरी तरह सटीक बैठा। ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला और लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों के बीच 119 रनों की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने दिल्ली को शर्मनाक हार से बचाकर जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।
स्टब्स और रिजवी की जुगलबंदी इतनी घातक थी कि दिल्ली ने 17 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। समीर रिजवी ने नाबाद 72 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
गेंदबाजों का भी रहा दबदबा मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में महज 141 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से लुंगी एनगिडी और टी. नटराजन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। कोच की सूझबूझ और खिलाड़ियों के अनुशासन ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 की एक यादगार जीत दिलाई।
*The moment when Hemang Badani made a bold decision in yesterday s match and changed the fortune of DC, and also the brilliance from Rizvi and Stubbs.pic.twitter.com/u08vJNxy4Z
— Tapish (@crictapish) April 2, 2026
राहुल गांधी की बस यात्रा में यमराज की एंट्री, मजेदार वीडियो ने बटोरी सुर्खियां
7.71 लाख करोड़ खर्च करके भी चांद पर कदम क्यों नहीं रखेंगे NASA के अंतरिक्ष यात्री?
यूपी में जनगणना पर छिड़ा घमासान: सपा विधायक ने उठाए जातीय गणना को लेकर सवाल
चलती बाइक पर फोन चलाना पड़ा भारी, पुलिसवाले ने चलती गाड़ी से छीन लिया मोबाइल
राणाबली का खौफनाक अवतार: सेट से लीक हुआ विजय देवरकोंडा का एक्शन वीडियो!
मृत महिला के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बंदर, भावुक कर देगा यह वीडियो
विदाई में फूट-फूटकर रोया पूरा महकमा: कौन हैं वो जांबाज IPS, जिनके लिए नम हो गईं रामपुर पुलिस की आंखें?
केरल चुनाव: UDF का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर और 25 लाख के बीमा का वादा
50 साल बाद चांद की ओर: आर्टेमिस II मिशन के साथ अंतरिक्ष के नए युग का आगाज़
हम दुश्मन नहीं, सच जानें : ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी जनता को लिखा पत्र, लगाए गंभीर आरोप