ब्रासीलिया: साओ पाउलो के गआरुलहोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। अटलांटा जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी, हवा में एक जोरदार धमाका हुआ और यात्रियों की जान हलक में आ गई।
टेक-ऑफ के कुछ सेकंड बाद हुआ धमाका उड़ान भरते ही विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें निकलने लगीं। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान के इंजन के कुछ गर्म टुकड़े गलकर जमीन पर गिरते हुए देखे गए। उस समय विमान काफी कम ऊंचाई पर था, जिससे खतरा और भी बढ़ गया था।
विमान के भीतर मचा कोहराम एयरबस A330 में उस समय 286 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। खिड़कियों से बाहर आग की लपटें देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। विमान के अंदर अफरा-तफरी का माहौल था, लेकिन कॉकपिट में मौजूद पायलटों ने संयम नहीं खोया और स्थिति की गंभीरता को तुरंत भांप लिया।
पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा पायलटों ने बिना देर किए इमरजेंसी की घोषणा की और विमान को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। एक इंजन के भरोसे भारी-भरकम विमान को सुरक्षित नीचे उतारना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन पायलटों ने कुशलतापूर्वक विमान की लैंडिंग कराई।
सुरक्षित बचे सभी यात्री, शुरू हुई जांच गनीमत रही कि विमान सुरक्षित रनवे पर उतर गया और सभी 286 लोगों को बिना किसी चोट के बाहर निकाल लिया गया। इस घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। फिलहाल, विमानन अधिकारियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि आधुनिक विमान का इंजन हवा में कैसे फट गया।
A Delta Air Lines aircraft with registration N813NW made an emergency landing on Sunday night (29 March) at São Paulo/Guarulhos International Airport (GRU) after a failure in one of its engines shortly after takeoff.
— FL360aero (@fl360aero) March 30, 2026
The Flight DL104 , operated by a Delta Air Lines Airbus… pic.twitter.com/Reecr72WD7
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा एलान: रास्ता खुलेगा, लेकिन अमेरिका के लिए नहीं
केरल चुनाव में राहुल गांधी का बड़ा धमाका: इंडिया गठबंधन के अंदर ही छिड़ा महासंग्राम
असम के चाय बागानों में PM मोदी का खास अंदाज: महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां, ली सेल्फी
बगदाद में दिनदहाड़े किडनैप हुईं अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात
चंडीगढ़: बीजेपी दफ्तर के बाहर जोरदार धमाका, शुरुआती जांच में क्रूड बम होने के संकेत
क्या आंसुओं का द्वार बंद होने की कगार पर है? वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंडराया बड़ा संकट
ट्रेन से उतरने का ये अजब-गजब तरीका देख हैरान रह जाएंगे आप, वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
वॉर लॉकडाउन नोटिस: क्या फिर से बंद होने वाला है देश? जानें वायरल मैसेज का सच
PM मोदी की हाई-लेवल बैठक: LPG और खाद की सप्लाई पर सख्त निर्देश, युद्ध के बीच देश को सुरक्षित रखने का प्लान
लहरों के बीच मौत का मंजर: सर्फर से टकराई विशालकाय व्हेल, वीडियो देख कांप उठेंगे आप!