सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। आए दिन हमें ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो हमारी सोच से परे होते हैं। फिलहाल, एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
छत से उतरने का खतरनाक जुगाड़ वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन पटरी पर रुकी हुई है। ट्रेन के अंदर मौजूद यात्री तो सामान्य तरीके से गेट से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन असली रोमांच छत पर बैठे यात्रियों का है।
छत पर बैठे लोग नीचे उतरने के लिए किसी सीढ़ी या प्लेटफॉर्म का इंतजार नहीं करते। वे सीधे ट्रेन के पास लगे बिजली के खंभों को पकड़ते हैं और बड़ी चतुराई से फिसलते हुए नीचे जमीन पर उतर जाते हैं। यह नजारा बेहद जोखिम भरा और हैरान करने वाला है।
कहां का है यह वीडियो? इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @geetappoo नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, संसाधनों की कमी है या फिर जनसंख्या विस्फोट, कहां की तस्वीर हो सकती है ये।
हालांकि, वीडियो कहां का है और किस समय का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 58 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।
यूजर्स ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। ज्यादातर यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो बांग्लादेश का है। एक यूजर ने मजाक में लिखा, इन्होंने तो NASA को भी फेल कर दिया है। वहीं, अन्य यूजर्स ने इसे संसाधनों की भारी कमी और बढ़ती जनसंख्या का परिणाम बताया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की जाती है।
संसाधनों की कमी है या फिर जनसंख्या विस्फोट, कहाँ की तस्वीर हो सकती है ये pic.twitter.com/kNRnqB6bBI
— Geeta Patel (@geetappoo) March 31, 2026
ट्रेन से उतरने का ये अजब-गजब तरीका देख हैरान रह जाएंगे आप, वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा: अवध ओझा की क्रांति वाली भविष्यवाणी से मचा बवाल
90 दिन में खत्म होने वाली थी Apple, फिर कैसे बनी 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी?
कुशीनगर: मेले में काल बनकर टूटा झूला, 20 से ज्यादा लोग घायल; ऑपरेटर की लापरवाही आई सामने
चंडीगढ़: BJP दफ्तर के बाहर सनसनीखेज धमाका, CCTV में कैद हुई हमलावरों की करतूत
राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने पहले कह दिया था ना , फिर बेटी राहा ने कैसे बदल दी किस्मत?
कोविड योद्धाओं के परिवारों को न्याय: सीएम गुप्ता ने सौंपी 1-1 करोड़ की आर्थिक मदद
अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा LPG कनेक्शन, घर ले जाना हुआ बेहद आसान
क्या रणबीर कपूर बनेंगे आदर्श राम ? रामानंद सागर की रामायण से ली प्रेरणा
सुप्रीम कोर्ट का टीएमसी को झटका: वोटर लिस्ट पर उठाए सवालों को किया खारिज, कहा- यह कोई नई बात नहीं