चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी कार्यालय के बाहर बुधवार शाम एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।
स्कूटी को बनाया गया निशाना धमाका कार्यालय के बगल में स्थित ब्लड बैंक की बिल्डिंग के पास खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका स्कूटी की हेडलाइट के निचले हिस्से में हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि वहां मौजूद दीवार पर भी नुकीली चीजों के निशान मिले हैं।
जांच में जुटी पुलिस और CFSL घटनास्थल को पुलिस ने तुरंत घेर लिया (कॉर्डन ऑफ) और फॉरेंसिक टीम (CFSL) को मौके पर बुलाया गया। चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह किसी क्रूड बम जैसा धमाका लग रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटक पदार्थ वहां रखा गया था या बाहर से फेंका गया था।
शाम 5 बजे मची अफरा-तफरी बीजेपी मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने बताया कि धमाका शाम करीब 5 बजे हुआ, जिसके बाद वहां धुएं का गुबार छा गया। उन्होंने कहा कि धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना में एक स्कूटी और वहां खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचा है।
सुरक्षा पर उठे सवाल बीजेपी नेताओं ने इस घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से राज्य बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष इसी दफ्तर में मौजूद थे, जो आज सुबह ही यहां से निकले थे। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
#WATCH | Chandigarh: Vinit Joshi, BJP Media Incharge says, ... At around 5 PM, a blast occured here, and a lot of smoke was seen. There was an atmosphere of panic after the blast. A scooty, a car were damaged. This is a matter of concern. A blast taking place near the party… https://t.co/BRl6RFYg3p pic.twitter.com/scfRaa8ueG
— ANI (@ANI) April 1, 2026
हवा में आग का गोला बना डेल्टा एयरलाइंस का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें
असम के चाय बागानों में PM मोदी का खास अंदाज: महिलाओं के साथ तोड़ी पत्तियां, ली सेल्फी
राम के रोल के लिए रणबीर कपूर ने पहले कह दिया था ना , फिर बेटी राहा ने कैसे बदल दी किस्मत?
शमी का कहर: पहली ही गेंद पर राहुल का सरेंडर , इकाना में दिखा स्विंग का जादू
286 यात्रियों की सांसें अटकीं: उड़ान भरते ही फटा विमान का इंजन, आसमान में मच गई तबाही
पुलिस देखते ही नन्ही बच्ची ने पकड़े कान, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी!
असम चुनाव 2026: राजकुमार की हार का शतक और चाय-चिप का नया विजन, पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
शांतिदूत बनने का सपना टूटा, 72 घंटे में चीन ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात!
RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में महामुकाबला, टिकट की भारी कीमत और फ्री मेट्रो का लुत्फ
स्कूल चलें हम: सरकारी स्कूलों में नामांकन का बढ़ा क्रेज, सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटी साइकिलें