गोवा के बागा बीच से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। पैरासेलिंग का आनंद ले रहे एक टूरिस्ट के साथ उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक पैराशूट से जुड़ी रस्सी बीच हवा में ही टूट गई। देखते ही देखते टूरिस्ट ऊंचाई से सीधे अरब सागर के पानी में जा गिरा।
हादसे का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को उस बोट से रिकॉर्ड किया गया है, जो पैरासेलिंग के लिए टूरिस्ट को खींच रही थी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही पैराशूट हवा में पूरी तरह खुलता है, रस्सी अचानक टूट जाती है। टूरिस्ट बिना किसी सुरक्षा तंत्र के सीधे नीचे गिरता है। गनीमत रही कि पास मौजूद बोट क्रू ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
इक्विपमेंट की क्वालिटी पर सवाल यह घटना गोवा में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा पुलिस ने अब मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑपरेटर के उपकरणों (इक्विपमेंट) की क्वालिटी की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर इसे उपकरणों के रखरखाव में लापरवाही या खराब क्वालिटी का मामला माना जा रहा है।
अतीत के दर्दनाक हादसे यह पहली बार नहीं है जब गोवा में एडवेंचर स्पोर्ट्स के दौरान जानलेवा लापरवाही सामने आई है। पिछले साल केरी पठार पर पैराग्लाइडिंग के दौरान एक महिला और उनके इंस्ट्रक्टर की चट्टान से टकराकर मौत हो गई थी। लगातार हो रहे ऐसे हादसों ने भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए कड़े नियमों और अनिवार्य ऑडिट की मांग को तेज कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फूट पड़ा गुस्सा वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स का गुस्सा चरम पर है। लोग इसे मौत का खेल बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भारत में एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम पर सिर्फ जान जोखिम में डाली जाती है। कई यूजर्स ने पर्यटन विभाग से मांग की है कि जब तक सभी ऑपरेटरों का 100% इक्विपमेंट ऑडिट और सख्त सुरक्षा प्रशिक्षण सुनिश्चित नहीं होता, तब तक इन गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जानी चाहिए।
Baga Beach, Goa - A terrifying incident occurred during a parasailing ride at Baga Beach when the tow cable suddenly snapped while a tourist was mid-air, causing him to crash into the sea from a significant height. pic.twitter.com/2nLJKO1dW3
— NextMinute News (@nextminutenews7) March 31, 2026
53 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान: आज लॉन्च होगा आर्टेमिस-II मिशन
# रसोई गैस सिलेंडर बना पानी का टैंक , ग्राहकों को चूना लगाने का बड़ा खेल बेनकाब
90 दिन में खत्म होने वाली थी Apple, फिर कैसे बनी 3.6 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी?
महिला वनडे क्रिकेट का इंपॉसिबल मिशन हुआ मुमकिन: अमेलिया केर ने 179 रन ठोक रचा इतिहास
असम में गरजे पीएम मोदी: कांग्रेस का ‘शहजादा’ हार का शतक लगाने को तैयार
अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा LPG कनेक्शन, घर ले जाना हुआ बेहद आसान
मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का काउंटडाउन: क्या 18 अप्रैल तक थम जाएगा ईरान-इजरायल संघर्ष?
श्रेयस अय्यर के लिए IPL 2026 की शुरुआत: जीत का जश्न फीका, लगा 12 लाख का जुर्माना
हाय रे किस्मत! ऋषभ पंत का अजीबोगरीब रन आउट, देखकर दंग रह गए फैंस
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ा रही हैं Shell और Nayara? क्या सरकार का इन पर कोई कंट्रोल नहीं?