गुवाहाटी में युवा सनसनी का जलवा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने धमाकेदार आगाज किया है। गुवाहाटी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया। वैभव ने महज 15 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।
पावरप्ले में ही तय कर दी जीत 128 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने पावरप्ले के भीतर ही 74 रन ठोक दिए। वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से निकले शॉट्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अंत में यशस्वी जायसवाल (नाबाद 38) ने मोर्चा संभाला और टीम को 12.1 ओवर में ही 8 विकेट की एकतरफा जीत दिला दी।
फ्लॉप रही चेन्नई की बल्लेबाजी मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पूरी तरह बिखरती नजर आई। पिच पर नमी का फायदा उठाते हुए राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर की घातक गेंदबाजी के सामने चेन्नई के बल्लेबाज टिक नहीं सके। पावरप्ले में ही टीम के मुख्य विकेट गिर चुके थे, जिससे चेन्नई कभी भी सम्मानजनक स्कोर की ओर नहीं बढ़ पाई।
जडेजा का जलवा और ओवरटन का संघर्ष इस सीजन में रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने पहले ही मैच में चेन्नई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। जडेजा ने सरफराज खान और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाजों को आउट कर अपनी पूर्व टीम की कमर तोड़ दी। चेन्नई के लिए केवल जेमी ओवरटन ही संघर्ष करते दिखे, जिन्होंने 36 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। अंततः सीएसके की पूरी टीम 19.4 ओवर में महज 127 रन पर ढेर हो गई।
गेंदबाजों का दबदबा राजस्थान रॉयल्स की जीत के नायक उनके गेंदबाज रहे। जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, डेब्यू कर रहे बृजेश शर्मा ने भी एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में अपना दबदबा साबित कर दिया है।
Sab vaisa ka vaisa hi hai. 52 (17) 🔥👍 pic.twitter.com/mYBcirRiqd
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 30, 2026
नीतीश कुमार का MLC पद से इस्तीफा: चेहरे पर नहीं थी कोई शिकन, सभापति ने बताया कैसा था सीएम का रिएक्शन
सबके सामने गिरे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, वीडियो वायरल: अमेरिका-ईरान तनाव कम करने की कोशिशों के बीच हुआ हादसा
पाकिस्तान में कसाई पर भारी पड़ी गाय: रस्सी में उलझा और सड़क पर घिसटता चला गया शख्स
प्रपोज करने के चक्कर में गड़बड़ : स्टैंड्स में अंगूठी खो बैठा फैन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मार्च 2026 का The End : रुलाया भी, हंसाया भी और डराया भी..क्या सच में खत्म होने वाला है ये तूफानी महीना?
सवाल करने दीजिए नहीं तो छोड़ दूंगा : लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला से भिड़े सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
राज्यसभा के लिए नितिन नवीन ने छोड़ी विधायक सीट, भावुक संदेश में कहा- बांकीपुर मेरा परिवार
बैडमिंटन कोर्ट पर पसरा मातम: खेल-खेल में थमी 58 साल के खिलाड़ी की सांसें
फूल नहीं थे तो धनिया बरसाकर किया स्वागत: रामनवमी पर दादी की इस अनूठी भक्ति ने जीता देश का दिल
आसमान में खौफनाक टक्कर: अमेरिकन जेट और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के टकराने का डरावना वीडियो सामने आया