आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में जहां मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला, वहीं स्टेडियम में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
घुटने पर बैठते ही बिगड़ा बैलेंस मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में एक प्रशंसक अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने प्रपोज करने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही वह घुटने पर बैठा और अंगूठी निकाली, हड़बड़ाहट में उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते अंगूठी उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गई।
आस-पास के लोगों ने की मदद अंगूठी गिरते ही वहां मौजूद अन्य फैंस ने मदद की और अंगूठी खोजकर युवक को वापस दी। इसके बाद आखिरकार युवक ने घबराते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस मजेदार पल का वीडियो साझा किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रोहित शर्मा का वानखेड़े में धमाका मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। रोहित ने 205 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 6 चौके और 6 छक्के जड़े। उन्होंने महज 23 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
शार्दुल ठाकुर बने जीत के नायक केकेआर के खिलाफ मुंबई की 6 विकेट से जीत में शार्दुल ठाकुर का अहम योगदान रहा। शार्दुल ने अपनी घातक गेंदबाजी से 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन जैसे बड़े विकेट झटके। शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
*Shei Prothom Bhalobashar feeling 💜 pic.twitter.com/AtiWuB863m
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 30, 2026
प्यार का सुपर ओवर : वानखेड़े में प्रपोजल के दौरान खो गई अंगूठी, फिर हुआ कुछ ऐसा
46 साल पुराना वीडियो वायरल: जब फिल्म के पर्दे पर दी गई संजय गांधी को श्रद्धांजलि, धुरंधर 2 विवाद के बीच चर्चा में कुर्बानी
ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थ बनने की कोशिश में गिरे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम, टूटा कंधा
दिल्ली वाले हो जाएं तैयार! 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे निपटाएं ट्रैफिक चालान
राजस्थान दिवस या सियासी रार: स्थापना को लेकर दो तारीखों पर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस
ईरान से मिले 20 तेल टैंकर, ट्रंप का दावा- तेहरान में हो चुका है तख्तापलट
दुनिया के सामने फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, मध्यस्थता कराने निकले विदेश मंत्री का हुआ बुरा हाल
ईरान-अमेरिका जंग रोकने की कोशिश में पाकिस्तान: क्या मध्यस्थता सफल होगी या यह सिर्फ एक छलावा?
प्रपोज करने बैठे थे घुटनों पर, हाथ से फिसल गई अंगूठी: MI vs KKR मैच में हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी
अब तो मोदी बचाएंगे वाले वीडियो पर PM मोदी का जवाब, सोशल मीडिया पर छाया वायरल संदेश