मार्च 2026 का The End : रुलाया भी, हंसाया भी और डराया भी..क्या सच में खत्म होने वाला है ये तूफानी महीना?
News Image

भाई, ये मार्च खत्म क्यों नहीं हो रहा? —पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर हर किसी की जुबान पर बस यही एक सवाल है। होली, क्रिकेट का रोमांच, फिल्मों की सुनामी और युद्ध की आहट; मार्च 2026 ने लोगों का डेटा और रातों की नींद दोनों छीन ली है। इंटरनेट इसे सदी का सबसे लंबा महीना कह रहा है। आइए जानते हैं, इस महीने में आखिर हुआ क्या?

इजराइल-ईरान युद्ध: मिसाइलों के साथ मीम्स की जंग

मार्च की शुरुआत काफी डरावनी रही। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ता तनाव जंग में बदल गया, लेकिन इस बार सरहदों के साथ-साथ इंटरनेट भी युद्ध का मैदान बना। सोशल मीडिया पर AI-जनरेटेड वीडियो और मीम्स के जरिए दोनों पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे रहे। यह पहली बार था जब दुनिया ने युद्ध को इतनी ज्यादा डिजिटल तरीके से लड़ते देखा।

टीम इंडिया बनी वर्ल्ड चैंपियन

8 मार्च 2026 का दिन भारतीय खेल इतिहास में दर्ज हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। जीत की खबर मिलते ही पूरा देश सड़कों पर उतर आया। सोशल मीडिया पर जश्न का माहौल ऐसा था कि खिलाड़ियों के आंसुओं और जीत के मीम्स ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

धुरंधर 2 का धमाकेदार प्रदर्शन

19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी। फिल्म ने महज कुछ ही दिनों में ₹1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म के क्रेज का आलम यह है कि रिलीज के इतने दिन बाद भी सोशल मीडिया पर इसके गानों और सीन्स पर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है।

90 के दशक का जादू

इस महीने सेलेब्रिटीज ने एक मजेदार ट्रेंड शुरू किया: What Were You Like in the 90s? । इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पुरानी यादों का सैलाब आ गया। बेल-बॉटम पैंट और पुराने हेयरस्टाइल वाली तस्वीरों ने आज की जेन-जी को अपने माता-पिता के दौर की झलक दिखाई, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।

मेरी मां मुझे बचाने आ रही है

महीने के अंत में एक इमोशनल ट्रेंड ने इंटरनेट का दिल जीत लिया। सब कहते हैं कि तुम्हें बचाने कोई नहीं आएगा, लेकिन मेरी मां मुझे बचाने आ रही है —इस मैसेज के साथ लोगों ने अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर किया। इस ट्रेंड ने दिखा दिया कि तमाम भागदौड़ और तनाव के बीच, आज भी भावनाएं इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल होती हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

नीतीश कुमार का MLC पद से इस्तीफा: चेहरे पर नहीं थी कोई शिकन, सभापति ने बताया कैसा था सीएम का रिएक्शन

Story 1

चुनाव से पहले पीएम मोदी का बूथ मंत्र : असम और पुडुचेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Story 1

सलमान खान का बड़ा धमाका: मातृभूमि के बाद अब साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर के साथ मचाएंगे तहलका

Story 1

उन्नाव हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: ARTO ने ड्राइवर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Story 1

अंपायर ने बोला साइड हट जाओ... : PSL में बॉल टेम्परिंग विवाद पर सिकंदर रजा ने साधी चुप्पी

Story 1

PSL 2026 में बड़ा बवाल: बॉल टैंपरिंग के शक में घिरे शाहीन, फखर और हारिस, कैमरे में कैद हुई करतूत

Story 1

दिल्ली-NCR से मुंबई तक मौसम का महा-अलर्ट : 5 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

Story 1

गोटी कलटी मार : मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने पूछा- भाई और कितने बैट लोगे?

Story 1

नीतीश कुमार का इस्तीफा: जीतन राम मांझी ने नीतीश को बताया बेजोड़ , बिहार की राजनीति में मची हलचल

Story 1

क्या वंदे भारत को रोकना सही था? प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के हाथ जोड़ने से छिड़ी बहस