आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
12 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को मात्र 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने गेंदों के लिहाज से अपने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। राजस्थान ने 47 गेंद शेष रहते मैच जीता, जिसने 2014 में आरसीबी के खिलाफ बनाए गए 41 गेंद शेष वाले पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
चेन्नई की बल्लेबाजी हुई पस्त टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का रियान पराग का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। चेन्नई की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जहाँ शीर्ष क्रम के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जेमी ओवरटन के 43 रनों की बदौलत चेन्नई की टीम किसी तरह 127 रनों तक पहुँच पाई। राजस्थान के लिए नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और रविंद्र जडेजा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम शुरू से ही आक्रामक दिखी। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने 17 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 52 रनों की विस्फोटक पारी खेली। यशस्वी जायसवाल (नाबाद 38) ने उनका बखूबी साथ निभाया और टीम को आसान जीत दिलाई।
चेन्नई के खिलाफ 16वीं बड़ी जीत इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी 16वीं जीत दर्ज की। अब राजस्थान और पंजाब किंग्स संयुक्त रूप से चेन्नई को सबसे ज्यादा बार हराने वाली दूसरी टीमें बन गई हैं। इस सूची में मुंबई इंडियंस 21 जीत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।
Smiles all around the Royals camp! 🩷
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
A dominant chase completed in just 12.1 overs to seal a wonderful winning start in Guwahati 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/lQ2nnZmqp0
बारात से पहले दूल्हे को क्यों पिलाती हैं मां दूध? IPS केके बिश्नोई की शादी से चर्चा में आई ये खास परंपरा
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, 15 गेंदों में जड़ा तूफानी अर्धशतक
PSL में मचा बॉल टेम्परिंग का बवाल: फखर जमान के साथ शाहीन और हारिस पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
बासिल जोसेफ का अगला धमाका: क्रिकेटर संजू सैमसन के भाग्यविधाता अब अल्लू अर्जुन के साथ बनाएंगे फिल्म
दिल्ली वाले हो जाएं तैयार! 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे निपटाएं ट्रैफिक चालान
बिहार कांग्रेस का बड़ा दांव: संगठन को बूस्ट देने के लिए 53 नए जिलाध्यक्षों की तैनाती
बिहार के लाल ने मचाया कोहराम: 15 गेंद में फिफ्टी जड़ CSK की धज्जियां उड़ाई
होर्मुज संकट पर इस्लामाबाद की फ्लॉप डिप्लोमेसी: चाय-नाश्ते के बीच धड़ाम हुई पाकिस्तान की कूटनीति
गेहूं खरीदी के लिए करना होगा लंबा इंतजार: सरकार ने बदली तारीख, कांग्रेस ने बताया किसानों का अपमान
शूटिंग सेट पर पसरा मातम: मशहूर अभिनेता की डूबने से मौत, आखिरी वीडियो देख कांप उठे फैंस