बिहार में लगातार मिल रही चुनावी हार और आंतरिक खींचतान से जूझ रही कांग्रेस ने अब संगठन की कायापलट की तैयारी कर ली है। पार्टी ने राज्य के 53 संगठनात्मक जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है।
हार का दंश और संगठन की मजबूरी 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। 61 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद पार्टी मात्र 6 सीटों पर सिमट गई। इससे पहले 2020 में भी पार्टी 70 में से केवल 19 सीटें ही जीत सकी थी। इन लगातार विफलताओं के बाद पार्टी नेतृत्व को यह समझ आ गया था कि जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ पूरी तरह कमजोर हो चुकी है।
क्यों हुई ये बड़ी सर्जरी? संगठन में बदलाव की जरूरत केवल चुनावी हार ही नहीं, बल्कि पार्टी की अंदरूनी बगावत भी थी। फरवरी 2024 के फ्लोर टेस्ट में विधायकों की क्रॉस वोटिंग और राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के 6 में से 3 विधायकों की अनुपस्थिति ने नेतृत्व को झकझोर कर रख दिया। इन घटनाओं ने पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुँचाया।
कैसे हुआ चयन? इस बदलाव के लिए AICC ने विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। इन पर्यवेक्षकों ने जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक लिया। विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ मंथन के बाद ये नाम फाइनल किए गए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के कार्यालय से जारी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।
प्रमुख नियुक्तियों पर नजर पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए 53 नए अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें मोहम्मद मासूम रजा (अररिया), मोहम्मद कैफ (अरवल), आनंद शंकर सिंह (औरंगाबाद), जितेन्द्र सिंह (बांका), शिव प्रकाश गरीबदास (बेगूसराय), प्रवीन सिंह कुशवाह (भागलपुर), डॉ. श्रीधर तिवारी (भोजपुर), पंकज कुमार उपाध्याय (बक्सर), मिथिलेश चौधरी (दरभंगा ग्रामीण), डॉ. जामाल हसन (दरभंगा शहरी), संतोष कुमार (शेरघाटी-बोधगया), राजनीश कुमार (गया) और ओम प्रकाश गर्ग (गोपालगंज) जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
क्या है चुनौती? अब इन नए जिलाध्यक्षों के सामने पार्टी की खोई हुई साख वापस लाने की चुनौती है। पार्टी का संगठन सृजन अभियान तभी सफल होगा जब ये नेता बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंक पाएंगे। क्या यह बदलाव बिहार कांग्रेस को आगामी चुनावों में संजीवनी दे पाएगा या यह सिर्फ एक रस्म अदायगी साबित होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
*नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने पर सभी सम्मानित साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Rajesh Ram (@rajeshkrinc) March 30, 2026
आप सभी पर संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-जन से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी निष्ठा, समर्पण और संघर्ष के बल पर पार्टी की विचारधारा को हर गांव, हर… pic.twitter.com/IeyZ635Boh
# ड्राइवर के बेटे पर थलापति विजय का भरोसा, मंच पर ही छलके आंसू; देखिए भावुक पल
तुझे घर की याद नहीं आई जड्डू? ... पुरानी टीम CSK के खिलाफ जडेजा ने बरपाया कहर
गेहूं खरीदी के लिए करना होगा लंबा इंतजार: सरकार ने बदली तारीख, कांग्रेस ने बताया किसानों का अपमान
आईपीएल कमेंट्री से हरभजन, सहवाग और आकाश चोपड़ा की छुट्टी? वायरल दावे का खुला सच
क्या वंदे भारत को रोकना सही था? प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के हाथ जोड़ने से छिड़ी बहस
अकेले ही नदी साफ करने निकला बिट्टू तबाही , आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
सिर्फ 17 गेंदों पर 52 रन बनाकर भी वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला POTM? जानें किसने मारी बाजी
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में खौफनाक खून जैसा लाल आसमान, चक्रवात नरेले का कहर
जनगणना 2026: घर से खाने तक की डिजिटल कुंडली , अब लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा का दर्जा
एयरपोर्ट पर शख्स की गुंडागर्दी: स्टाफ के चेहरे पर फूंका सिगरेट का धुआं, वीडियो देख भड़के लोग