आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग के साथ-साथ विवेक सिन्हा के काम की भी खूब चर्चा है। हालांकि, फिल्म के एक डायलॉग को लेकर विवेक सिन्हा विवादों में घिर गए हैं।
क्या है पूरा विवाद? फिल्म में विवेक सिन्हा ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई है, जो प्लेन हाईजैक करता है। इस दौरान फिल्म में एक डायलॉग है, जिसमें हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक बात कही गई है। इस पर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं।
एक महिला ने सोशल मीडिया पर विवेक को निशाने पर लेते हुए लिखा, चंद पैसों के लिए आप ऐसे रोल कैसे कर सकते हैं? इसे स्वीकार करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए।
विवेक सिन्हा ने दिया करारा जवाब आलोचनाओं का सामना करने के बाद, विवेक सिन्हा ने उस महिला को एक वॉयस नोट भेजकर अपनी बात रखी। उन्होंने बड़े सलीके से प्रोफेशनल जिंदगी और निजी जीवन के अंतर को समझाया।
असली अपराधियों को थोड़ी बुलाएंगे अपने बचाव में विवेक ने कहा, फिल्मों में हर चीज एक स्क्रिप्ट के तहत होती है। अगर हमें स्क्रीन पर एक खतरनाक आतंकी का किरदार निभाना है, तो हम पाकिस्तान से किसी असली आतंकवादी को तो बुला नहीं सकते।
उन्होंने आगे तर्क दिया, एक्टिंग महज एक कला है। अगर फिल्म में कोई मर्डर सीन दिखाना हो, तो क्या हम असली अपराधियों को बुलाकर उनसे मर्डर करवाएंगे? हम सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं ताकि दर्शकों का मनोरंजन हो सके। पर्दे का किरदार हमारी असल सोच नहीं है।
फिलहाल, एक्टर की इस सफाई के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोग उनकी दलील से सहमत हैं, वहीं कुछ अभी भी फिल्म के कंटेंट्स को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
VIDEO | “We can’t call a terrorist from Pakistan to act in the film,” says actor Vivek Sinha on essaying the role of a terrorist in Dhurandhar .
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/V0rfFP2Kgr
डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: वित्त मंत्री ने कहा - भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत
पटना यूनिवर्सिटी में बवाल: सीएम नीतीश के सामने लगे सम्राट गो-बैक के नारे, सुरक्षा घेरा टूटा
मेट्रो पोस्टर थे बड़े हमले का ट्रायल , मंदिरों की रेकी कर पाकिस्तान भेज रहे थे वीडियो
क्या पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच बन पाएगा मध्यस्थ? जम्मू-कश्मीर के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
IPL 2026: मुंबई की ऐतिहासिक जीत के बीच स्टैंड्स में हुआ फिल्मी प्रपोजल, रिंग खोने से मची खलबली!
RBI के हस्तक्षेप के बावजूद रुपया पस्त: पहली बार 95 के नीचे फिसला भारतीय मुद्रा
तुझे घर की याद नहीं आई जड्डू? ... पुरानी टीम CSK के खिलाफ जडेजा ने बरपाया कहर
ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थ बनने की कोशिश में गिरे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम, टूटा कंधा
कुर्सी जाएगी तो जाएगी! नोएडा जाने के अंधविश्वास पर सीएम योगी का सीधा और तल्ख प्रहार
शुभमन गिल का रॉयल अंदाज: 3 करोड़ की मर्सिडीज में चंडीगढ़ की सड़कों पर दिखे प्रिंस