ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण जंग के बीच पाकिस्तान ने खुद को शांतिदूत के रूप में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन ईरान ने उसे बड़ा झटका दिया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि युद्ध रोकने के लिए पाकिस्तान की पहल से उसका कोई लेना-देना नहीं है।
ईरान का दो टूक जवाब ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान अपनी ओर से ये प्रयास कर रहा है, लेकिन ईरान इसमें न तो शामिल होगा और न ही इसकी आड़ में अमेरिका से कोई सीधी बात करेगा। ईरान ने कहा कि युद्ध खत्म करने की अपील करने वाले देशों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह जंग शुरू किसने की थी।
अमेरिका की दोहरी नीति पर निशाना ईरान ने अमेरिका की कूटनीति को डांवाडोल करार दिया है। प्रवक्ता का कहना है कि एक तरफ अमेरिका ईरान पर मिसाइलें बरसा रहा है, तो दूसरी तरफ मध्यस्थों के जरिए बेतुकी और अतिवादी मांगें रख रहा है। ईरान का मानना है कि जब तक दुश्मन बमबारी नहीं रोकता और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का प्रभुत्व स्वीकार नहीं करता, तब तक कोई भी शांति वार्ता बेमानी है।
जमीनी हमले की तैयारी में अमेरिका 28 फरवरी को ईरान के शीर्ष नेतृत्व—सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और रक्षा मंत्रालय के आला अधिकारियों के खात्मे के बाद से स्थिति बेकाबू है। मिली जानकारी के अनुसार, अब अमेरिका ईरान पर बड़े जमीनी हमले (Ground Attack) की तैयारी कर रहा है। खाड़ी देशों में अमेरिकी सैनिकों और कमांडोज की तैनाती बढ़ाई जा रही है।
ईरान की चेतावनी जमीनी हमले की खबरों के बीच ईरान ने भी तेवर सख्त कर लिए हैं। तेहरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी सैनिकों ने ईरानी सरजमीं पर कदम रखा, तो उनकी कब्र वहीं खोद दी जाएगी। फिलहाल, इस महाजंग की कीमत आम जनता को तेल और गैस की बढ़ती कीमतों के रूप में चुकानी पड़ रही है।
#Iran FM Spox: No direct US talks; only excessive, unreasonable demands via intermediaries.#US diplomacy flips constantly; our stance is clear.
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 30, 2026
Pakistan s forums are their own; we didn t participate.
Regional calls to end war are welcome, but remember who started it!#War pic.twitter.com/o9NDkZAAqN
सूखी पत्तियों से जल रहे हैं IIT बॉम्बे के चूल्हे; LPG संकट का निकाला अनोखा समाधान
पीएसएल में बॉल टैंपरिंग का विवाद: शाहीन अफरीदी का अजीबोगरीब बयान, पेनल्टी पर मचा बवाल
तुझे घर की याद नहीं आई जड्डू? ... पुरानी टीम CSK के खिलाफ जडेजा ने बरपाया कहर
क्या वंदे भारत को रोकना सही था? प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के हाथ जोड़ने से छिड़ी बहस
असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को महिला समर्थक ने किया किस , वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति
क्या आप माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं? जानिए बच्चे के शुरुआती 3 सालों का असली खर्च का गणित
एस्केलेटर पर महिलाओं का दंगल , बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़ दिए थप्पड़
होर्मुज संकट पर इस्लामाबाद की फ्लॉप डिप्लोमेसी: चाय-नाश्ते के बीच धड़ाम हुई पाकिस्तान की कूटनीति
पुरानी टीम के खिलाफ गरजे जडेजा: एक ही ओवर में CSK को दिया दोहरा झटका
जडेजा का पिंक वाला बदला: छक्का खाया तो 2 गेंद में शिवम दुबे की निकाल दी हेकड़ी